Barabanki

Barabanki: गांव के बाहर बदहवास हालत में मिली पेट्रोल पंप पर काम करने वाली युवती, सहकर्मी युवक पर अपहरण और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

SHARE:

Barabanki: बड्डूपुर क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर घर ले जाने और नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप।

मंगलवार की भोर बदहवास हालत में गांव के बाहर मिली युवती।

बहन की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर घर ले जाने और नशीला पदार्थ खिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह गांव के बाहर युवती के बदहवास हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, मारपीट और छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ के पेट्रोल पंप पर साथ में करते थे काम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ओझियापुर गांव निवासी अमित तिवारी लखनऊ स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। आरोप है कि सोमवार को वह अपने साथ काम करने वाली लखीमपुर खीरी निवासी युवती को घर दिखाने के बहाने अपने गांव बड्डूपुर ले आया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता समेत पर 10 पर मुकदमा दर्ज

परिजनों के अनुसार, युवक ने युवती को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

होश आने पर घर से निकली युवती

गांव के बाहर मिली बदहवास हालत में

बताया जा रहा है कि होश आने के बाद युवती किसी तरह आरोपी के घर से बाहर निकल गई। मंगलवार भोर में ग्रामीणों ने उसे गांव के बाहर असामान्य और बदहवास हालत में देखा।

ग्रामीणों ने तुरंत यूपी 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाने ले जाया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: तेज़ रफ़्तार बाइक चालक ने घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर

 

बहन की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

थाना बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि सूचना मिलने पर लखीमपुर से पहुंची युवती की बहन ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट तथा न्यायालय में दर्ज होने वाले धारा 164 के बयान के आधार पर की जाएगी।

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कैंसर पीड़ित मां का इलाज कराकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1321
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?