Barabanki

Barabanki: इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परीक्षा केंद्र के बाहर छोड़कर गया था पिता; मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा देने आई 16 वर्षीय किशोरी परीक्षा केंद्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

परीक्षा केंद्र बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज, त्रिलोकपुर के बाहर छोड़कर गया था पिता

गायब छात्रा के मामले में परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस तलाश में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 फरवरी 2026

जनपद बाराबंकी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परीक्षा के पहले दिन ही छात्रा के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

 

परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन परीक्षा में रही अनुपस्थित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बेरिया निवासी छात्रा 18 फरवरी को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा की दूसरी पाली में शामिल होने के लिए अपने पिता के साथ मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर स्थित बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंची थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भाजपा नेता राकेश कर्रा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, संगठन की मजबूती समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Barabanki: A 16-year-old girl who had come to take her intermediate exam has gone missing under suspicious circumstances after her father left her outside the examination centre, causing a stir.

पिता अपनी बेटी को परीक्षा केंद्र के बाहर छोड़कर घर लौट गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि छात्रा परीक्षा में अनुपस्थित थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

परिजनों ने दी नामजद तहरीर

फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोगों पर जताया संदेह

काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। तहरीर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के कई लोगों पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दर्दनाक हादसा! मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लगाई आग में जलकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों का कहना है कि किशोरी का इस तरह परीक्षा केंद्र से लापता होना गंभीर मामला है और पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

 

पुलिस कर रही तलाश

मामले में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त हो गई है और किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा इंतजाम और सख्त किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फतेहपुर में जबरन धार्मिक नारा लगवाने का प्रयास - इंकार पर दाढ़ी खींचकर मारपीट, वीडियो वायरल होंने के बाद आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2026
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?