Barabanki: संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला किशोरी का शव, परिजनों ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप, 9 लोगो पर केस दर्ज

 


बाराबंकी-यूपी।
शुक्रवार की रात 16 साल की एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के ही बरामदे में बिस्तर पर पड़ा मिला। किशोरी के गले में फंदे पर लटकने जैसे निशान थे। मृतका के भाई ने गांव के ही एक युवक व उसके परिजनों पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर बिस्तर में लिटा देने का आरोप लगाते हुए 9 लोगो पर केस दर्ज कराया है। परिजनों के मुताबिक बीती 4 फरवरी को आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। जिसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Barabanki: IAS हो तो ऐसा….6 माह से राशन कार्ड के लिये चक्कर लगा रही थी महिला, UPSC टॉपर डीएम ने महज़ एक घंटे में ही बनवा दिया राशन कार्ड, लोग बोले…

 

बाराबंकी ज़िले की मोहम्मदपुर खाला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो अपनी ससुराल गया हुआ था। रात के दो बजे उसकी पत्नी ने फोन करके बताया कि गांव के विजय व उसके परिजनों ने प्रार्थी की बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को बिस्तर में लिटा दिया। बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान उसकी पत्नी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। चिल्लाने पर छोटे भाई की पत्नी ने दरवाज़ा खोला तब उसे घटना की जानकारी हो सकी।

Barabanki: महादेवा मेला परिसर में गंदगी देख चढ़ा डीएम का पारा, 24 घंटे के अंदर खामियां दुरुस्त करने के दिये कड़े निर्देश

परिजनों के मुताबिक 4 फरवरी को जब किशोरी घर में अकेले थी। इस दौरान घर में जबरन घुसे विजय ने किशोरी को जमीन पर गिराकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। शौच से लौटी भाभी ने मौके पर ही विजय को पकड़ लिया था। जिस पर उसने अपने परिजनों के बुलाकर घर में तोड़फोड़ की थी। किशोरी की भाभी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी दौरान शुक्रवार आधी रात किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई।
फ़ोटो : किशोरी के घर के बाहर एकत्र ग्रामीण
किशोरी के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका के दो भाईयों में छोटा भाई महादेवा मेले में लाई की दुकान लगाने में व्यस्त था और दूसरा भाई ससुराल गया था। घटना के दौरान घर में किशोरी, उसकी छोटी बहन व दोनों भाईयों की पत्नियां ही मौजूद थी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विजय व उसके आठ परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस गहराई से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद

यह भी पढ़े :  Agra: घुड़चढ़ी से पहले खुल गयी दूल्हे की पोल, गोद मे बच्चा लेकर पहुंच गई लिव-इन पार्टनर, बारात की जगह दुल्हा पहुंच गया थाने

Barabanki Express
यह भी पढ़ें  Barabanki: दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर फोड़ा दूल्हे का सिर, भांजी से छेड़छाड़ का किया था विरोध, बहन और जीजा को भी पीटा, केस दर्ज
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!