Agra: घुड़चढ़ी से पहले खुल गयी दूल्हे की पोल, गोद मे बच्चा लेकर पहुंच गई लिव-इन पार्टनर, बारात की जगह दुल्हा पहुंच गया थाने

 

आगरा-यूपी।
आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हे के घुड़चढ़ी से पहले उसकी लिव-इन पार्टनर गोद मे बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को थाने बुला लिया। मजबूरी में दूल्हे के पिता को लड़की वालो को फोन कर कहना पड़ा कि वो ताजगंज थाने में है, इसलिए बारात नही ला पाएंगे। इतना सुनते ही दुल्हन के होश उड़ गए। लड़की वाले आनन-फानन में ताजगंज थाने पहुंचे। वहां उन्हें एक युवती मिली जो खुद को दूल्हे की लिव-इन पार्टनर बता रही थी। उसकी गोद में एक बच्चा भी था। दुल्हन के परिजनों को मामला समझते देर नहीं लगी और उन्होंने शादी तोड़ दी। दूल्हे की धोखाधड़ी से नाराज लड़की वालो ने पुलिस को दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी है।

Lucknow: व्हाट्सएप पर APK फ़ाइल भेजकर फोन को करते थे हैक, फिर खाली कर देते थे बैंक अकाउंट, अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

 न्यू आगरा की रहने वाली एक युवती की शादी नवंबर 2024 में एकता चौकी, ताजगंज निवासी युवक अंबर शर्मा से तय हुई थी। मंगेतर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। भगवान टॉकीज स्थित एक होटल में 10 फरवरी को सगाई की रस्म हुई। बुधवार को बारात आनी थी। दुल्हन के परिजनों ने दयालबाग मार्ग स्थित जतिन रिजार्ट में शादी समारोह का कार्यक्रम रखा था। सगे सबंधी और रिश्तेदार वहां जुट गए थे। दुल्हन के पिता ने बताया शाम छह बजे बारात आनी थी। दोपहर सवा तीन बजे दूल्हे के पिता ने कॉल करके बताया कि वह बरात लेकर नहीं आ पाएंगे। उनका बेटा ताजगंज थाने में है। शादी की तिथि को आगे बढ़ाने की कहकर उन्होंने कॉल कट कर दी।

Barabanki: डीएम हो तो शशांक त्रिपाठी जैसा…दोपहर में शिकायत मिली और शाम से पहले करवा दी खराब सड़क की मरम्मत

दुल्हन के पिता समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। वहां गोद में बच्चा लेकर आई दिल्ली की एक युवती मिली। युवती ने बताया कि वह दूल्हे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवक ने उससे मंदिर में शादी की थी। उसकी गोद में जो बच्चा है, वह प्रेमी का है। प्रेमी उसे और बच्चे को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जानकारी होने पर वह दिल्ली से यहां आई है। प्रेमिका का हंगामा देख लड़की वाले देर रात लौट गए। प्रेमिका ने प्रेमी के विरुद्ध तहरीर नहीं दी। वह केवल शादी रोकने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी।

ख़बर सुनकर बिगड़ गयी दुल्हन की हालत

बारात आने का इंतजार करती दुल्हन को शादी टूटने का पता चला तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, परिजन और रिश्तेदारों को इस बात का भी संतोष था कि समय रहते दूल्हे की असलियत सामने आ गई। यदि फेरों के बाद प्रेमिका और बच्चे के बारे में पता चलता तो युवती की जिंदगी बर्बाद हो जाती। दुल्हन के परिजनों के लाखों रुपए बर्बाद हो गए। कैटरिंग से लेकर बरातघर को वह पेशगी में भुगतान कर चुके थे।

धोखेबाज दूल्हे के ख़िलाफ़ लड़की वालो ने दी तहरीर

युवती के पिता ने बताया कि शादी के लिए उन्होंने कर्जा लिया। वो प्राइवेट नौकरी करते हैं, उन्हें लगा कि बेटी को अच्छा परिवार मिला है वो खुश रहे, इसके लिए उसकी शादी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे। लड़के वालों ने सामान खरीदने के लिए करीब 18 लाख रुपए उनसे नकद ले लिए थे। इसके अलावा उन्होंने रिसॉर्ट बुक किया। 500 रुपए प्रति प्लेट के हिसाब से कैटरिंग भी की। उनका करीब 28 लाख रुपए खर्च हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त के यहां दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट : नौमान माजिद

यह भी पढ़े :  Barabanki: पति ने मेला घुमाने से किया इंकार.. नई नवेली पत्नी ने कर दिया ऐसा काण्ड, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

Barabanki Express
यह भी पढ़ें  Barabanki: विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!