-0.5 C
New York
December 7, 2023
उत्तरप्रदेश हैदरगढ़

बाराबंकी : गगनभेदी नारो के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हैदरगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

 

हैदरगढ़-बाराबंकी।

सोमवार को सुल्तानपुर से लखनऊ वापस जाते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हैदरगढ़ के मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी के पास सपा नेता अय्यूब कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व गगनभेदी नारो से जोरदार स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला जैसे हैदरगढ़ के मुख्य चौराहे पर पहुंचा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाने शुरू कर दिए। उत्साहित कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर अखिलेश अपनी गाड़ी से उतर कर कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए और उनसे 2024 की तैयारी में जुट जाने और पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सपा नेता अयूब कुरैशी, विजय राज सिंह एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, राजू सिंह रानू , नदीम, छोटकऊ, अकरम शेख एडवोकेट सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – सरला यादव

Related posts

बाराबंकी : निपुण भारत मिशन के चार दिवसीय प्रशिक्षण का एसडीएम ने किया शुभारंभ

admin

बाराबंकी : डबल इंजन की सरकार से किसान नवजवान परेशान, 2024 में भाजपा का सफाया तय – राकेश कुमार वर्मा, पूर्व कारागार मंत्री

Barabanki Express

बाराबंकी : समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Barabanki Express

Leave a Comment