Barabanki

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की स्कूटी संग 2 शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा और अपाचे बाइक भी बरामद

SHARE:

बाराबंकी के माती थाना पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से एक एक्टिवा स्कूटी, अपाचे बाइक और अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से कार्रवाई की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मई 2026

जनपद बाराबंकी में अपराध और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय (Arpit Vijayvargiya) के निर्देशन में थाना माती पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी एक्टिवा, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल डेटा से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

पुलिस के अनुसार थाना माती पुलिस ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए रघई क्रॉसिंग के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन गौतम पुत्र पप्पू और मनीष गौतम पुत्र देशराज निवासी ग्राम पल्हरीपुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा स्कूटी (नंबर MP 15 NE 8632) तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक (नंबर UP 41 V 4131) बरामद की है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में थाना समाधान दिवस पर DM-SP ने सुनी जनसमस्याएं: शिकायतें मिलने पर जताई नाराज़गी, बोले- "जमीन विवादों का मौके पर जाकर करें समयबद्ध निस्तारण"

एक आरोपी के पास मिला अवैध तमंचा और कारतूस

गिरफ्तार अभियुक्त मनीष गौतम के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 8 मई 2026 की रात थाना माती क्षेत्र के केवाड़ी मोड़ सफेदाबाद के पास से स्कूटी चोरी की थी। इस मामले में थाना माती पर पहले से मुकदमा दर्ज था।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी और कांस्टेबल अनूप निषाद की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: धार्मिक झंडा लगाने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 7 साल की सजा; जुर्माना भी लगाया

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4329
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई