Barabanki: मछली पकड़ते समय तालाब में गिरे युवक की डूबने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Barabanki:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में 40 वर्षीय गंगा बक्स सिंह की तालाब में डूबने से मौत। परिवार पर टूटा आर्थिक संकट।

Barabanki News

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही 40 वर्षीय गंगा बक्स सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

 

कैसे हुई घटना

ग्रामीणों के अनुसार गंगा बक्स सिंह तालाब में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते, वह डूब चुके थे। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

Barabanki: मछली पकड़ते समय तालाब में गिरे युवक की डूबने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
फाइल फ़ोटो मृतक गंगा बख्श सिंह

पुलिस और गोताखोरों ने निकाला शव

सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

परिवार पर टूटा संकट

गंगा बक्स सिंह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से घर में मातम छा गया है। मृतक के पीछे 16 वर्षीय बेटी, 15 वर्षीय बेटा मंगल और 10 वर्षीय बेटा कौशल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार की आजीविका पर संकट गहरा गया है।

Barabanki: मछली पकड़ते समय तालाब में गिरे युवक की डूबने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसडीओ के नेतृत्व में कैंप का आयोजन, 25 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण; ₹1.5 लाख राजस्व की हुई वसूली

 

📝 रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!