Barabanki

Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा मंदिर में फिर बड़ा हादसा! लटकते बिजली के तार की चपेट में आया श्रद्धालु, अस्पताल में कराया गया भर्ती; मची खलबली

SHARE:

Barabanki News लोधेश्वर महादेवा मंदिर में करंट

Barabanki News: बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा मंदिर में दर्शन कर लौट रहे अंजनी कुमार अवस्थी को लटकते बिजली के तार से करंट लग गया। सीएचसी रामनगर में उपचार के बाद घर भेजा गया। विद्युत सुरक्षा पर सवाल।

बाराबंकी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 नवंबर 2026

बाराबंकी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह बिजली के लटकते तार की चपेट में आने से एक श्रद्धालु को करंट लग गया। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु के सिर से परिसर में लटक रहा बिजली का तार छू गया, जिससे उन्हें तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

घटना के बाद मंदिर परिसर में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि समय रहते लटकते तार को ठीक करा दिया गया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने वाले इस धार्मिक स्थल पर बिजली के तारों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने की मांग उठ रही है।

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु के सिर से छू गया बिजली का तार

जानकारी के अनुसार, रामनगर क्षेत्र के मंझौनी निवासी अंजनी कुमार अवस्थी गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे लोधेश्वर महादेवा मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में लटक रहा बिजली का तार उनके सिर से छू गया और उन्हें करंट लग गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोड़वेज बस, उड़े परखच्चे, भीषण हादसे में 6 लोग गंभीर घायल, 1 जिला अस्पताल रेफर

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। बताया गया कि उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।

Barabanki News: मकान पर कब्जे और जबरन खाली कराने का आरोप, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

एक दिन से टूटा लटक रहा था तार, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस बिजली के तार की चपेट में आकर अंजनी कुमार अवस्थी घायल हुए, वह एक दिन पहले से ही टूटा हुआ लटक रहा था। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदारों ने समय रहते उसे ठीक कराने की पहल नहीं की।

लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। ऐसे में खुले या नीचे लटकते बिजली के तार श्रद्धालुओं के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। उनका सवाल है कि जब परिसर में इस तरह की विद्युत समस्या मौजूद थी तो उसे दुरुस्त कराने के लिए समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए गए?

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बेखौफ चोरों का आतंक! एक ही रात में दो थाना क्षेत्रों में धावा, नकदी-जेवर के साथ मेंथा ऑयल तक ले उड़े

Barabanki News लोधेश्वर महादेवा मंदिर में करंट

मुख्यमंत्री के महादेवा दौरे के दौरान भी हो चुकी है मिस्त्री की मौत

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के महादेवा आगमन के दौरान विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के काम में लगे एक मिस्त्री की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में विद्युत सुरक्षा के इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर बिजली के तारों, कनेक्शनों और अन्य विद्युत उपकरणों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।

मंदिर प्रबंधन और विद्युत विभाग की जवाबदेही पर उठे सवाल

घटना के बाद मठ रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी सहित मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली और विद्युत विभाग की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि पूरे मंदिर परिसर की विद्युत व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए और जहां भी तार टूटे, खुले या लटकते हुए मिलें, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए।

लोगों ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

अब सवाल यह है कि श्रद्धालु को करंट लगने की घटना के बाद विद्युत विभाग और मंदिर प्रबंधन पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मादक पदार्थों से लदी डीसीएम खाई में पलटी: चालक-परिचालक फरार, भांग या गांजा होने की जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

Also Read: Barabanki: 10 मार्च को आनी थी बेटी की बारात, उससे पहले उठ गई पिता की अर्थी! आर्या हॉस्पिटल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

Also Read: बाराबंकी में रास्ते के पुराने विवाद में खूनी, दो भाइयों समेत चार घायल; लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमले का आरोप

 

 

 

 

#Barabanki, #BarabankiNews, #LodheshwarMahadev, #MahadevaTemple, #RamnagarBarabanki, #ElectricShock, #BarabankiElectricityDepartment, #TempleNews, #UPNews

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23317
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई