Barabanki

Barabanki: एक ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दूसरे ने रौंदा; युवक की मौत, युवती समेत दो गंभीर

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के हैदरगढ़ में बांदा-बहराइच मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई।

दो महिलाएं गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक युवती और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र की पोखरा पुलिस चौकी के अंतर्गत दीवानगंज के पास फिरोजाबाद ड्रेन की पुलिया के नजदीक हुआ।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं को सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात ट्रक मौके से फरार बताया जा रहा है।

अमेठी से युवती और महिला को बाइक से छोड़ने जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामबरन गुप्ता निवासी ग्राम मोहम्मद सराय, जनपद अमेठी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी जेल में बदल रही कैदियों की जिंदगी: जुर्म छोड़ खेती से जुड़ रहे बंदी, ऑर्गेनिक सब्जियां उगाकर बन रहे आत्मनिर्भर

बताया गया कि अमित कुमार बाइक पर शालू पुत्री श्याम कुमार गुप्ता और अर्चना (25 वर्ष) पत्नी राहुल गुप्ता, निवासी पिण्डौली, थाना शिवगढ़ को बैठाकर पिण्डौली गांव छोड़ने जा रहा था।

शनिवार शाम तीनों बाइक से बांदा-बहराइच मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पोखरा पुलिस चौकी के दीवानगंज के समीप फिरोजाबाद ड्रेन की पुलिया के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।

जोरदार टक्कर के बाद मौके पर ही युवक की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में अमित कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक पर सवार अर्चना और शालू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

 

फाइल फ़ोटो – अमित कुमार (मृतक)

दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल किया गया रेफर

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया।

सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल यादव ने बताया कि सड़क हादसे में घायल अर्चना पत्नी राहुल और शालू पुत्री श्याम कुमार गुप्ता को अस्पताल लाया गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पुलिस की तत्परता और डॉक्टरों की संवेदनशीलता लाई रंग, 14 दिन बाद परिवार से मिली गुमशुदा महिला; कासगंज से पहुंचे परिजनों की छलक पड़ी आंखें

चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

हादसे को लेकर मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने अलग घटनाक्रम बताया। उनके मुताबिक सड़क पर दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे।

राहगीरों का दावा है कि इसी दौरान पहले एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद दूसरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इससे पुलिस के सामने अब दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर उसके चालक तक पहुंचने की चुनौती पेश आ गई है। आसपास मौजूद लोगों और संभावित सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

बांदा-बहराइच मार्ग पर हादसे ने बढ़ाई चिंता

बांदा-बहराइच मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक युवक की मौके पर मौत और दो महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ट्रालियां सीज, मचा हड़कंप

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में शामिल अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दुर्घटना किस तरह हुई और इसके लिए जिम्मेदार वाहन कौन सा था।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

20133
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई