Barabanki

Barabanki News: उम्मीद किरण स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों संग मनाया गया सांसद व अभिनेता रवि किशन का जन्मदिन, वीडियो कॉल पर बच्चों से किया संवाद

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के उम्मीद किरण स्पेशल स्कूल में गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया।

रवि किशन ने वीडियो कॉल पर बच्चों से संवाद किया और जल्द मिलने का वादा भी किया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 18 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर स्थित देवा रोड के उम्मीद किरण स्पेशल स्कूल में शुक्रवार को एक भावनात्मक और यादगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोरखपुर से सांसद एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रवि किशन का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई और उपहार वितरित किए गए, जिन्हें स्वयं रवि किशन ने भेजा था। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दलित परिवार पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां देकर महिला-युवती के साथ मारपीट; पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप - एसपी से न्याय की गुहार

कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि एवं अभिनेता देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’ तथा रंगकर्मी एवं अभिनेता शरद राज सिंह के सहयोग से किया गया।

वीडियो कॉल पर रवि किशन ने दिव्यांग बच्चों से किया आत्मीय संवाद

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि लखनऊ से आए प्रिवेंद्र कुमार सिंह ‘पिंकुल’ ने बच्चों की सांसद एवं अभिनेता रवि किशन से वीडियो कॉल पर बात कराई।

वीडियो कॉल के दौरान रवि किशन ने बच्चों से उनके नाम पूछे और बेहद आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों से कहा—

“मैं आप सबसे जल्द ही मिलने आना चाहता हूं।”

इस पर बच्चों ने भी मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वे भी उनसे मिलने का इंतजार करेंगे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: परीक्षा देने जा रहे BSc एग्रिकल्चर के छात्रों की कार में लगी आग, देवा ओवरब्रिज पर मचा हड़कंप

मिठाई और उपहार पाकर खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

रवि किशन द्वारा भेजी गई मिठाइयों और उपहारों का वितरण कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांग बच्चों के बीच किया गया।

बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और सांसद को वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी रवि किशन के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना की।

बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से—प्रिंसिपल अर्चना श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’, शरद राज सिंह, प्रिवेंद्र कुमार सिंह ‘पिंकुल’, डीलाइट होटल के डायरेक्टर विपुल सिंह, अंजनी पांडे, शुभम कश्यप, पिंटू यादव, कोमल, रुचि, सरला सिंह, गीता, मंजू, वीरेंद्र, विक्की तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 7 मई को डीएम ने किया था लोकार्पण, जुलाई आते-आते जवाब दे गया 4.40 लाख का वाटर कूलर; बाराबंकी के इस ब्लॉक में पेयजल संकट से फरियादी परेशान

वहीं दिव्यांग बच्चों में आरोही, दृष्टि, शमी, इब्राहिम, पुच्चू, मृदुल, अविका, सिद्धांत, रेहान, ओमू और एनी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रिपोर्ट – आसिफ हुसैन 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18227
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई