Barabanki

बाराबंकी में विवाहिता से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल का आरोप: बात न करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

SHARE:

बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता ने युवक पर पीछा करने, छेड़छाड़, ब्लैकमेल और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़, पीछा करने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने बीच रास्ते उसका हाथ पकड़कर जबरन घसीटा और बात न मानने पर फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने तथा हत्या कर शव गायब करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10 दिनों से कर रहा था पीछा, रास्ते में रोककर की अभद्रता

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले का रहने वाला हिमांशु वर्मा उर्फ दीपु पुत्र राजेश कुमार वर्मा पिछले लगभग 10 दिनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं और महिला ई-रिक्शा चालक का सम्मान, आंशिका तिवारी बनीं ‘मिशन शक्ति प्रभारी’

पीड़िता के अनुसार, जब भी वह घर से किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलती, आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ उसका पीछा करता था। शुरुआत में उसने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन उसकी हरकतें लगातार बढ़ती चली गईं।

हाथ पकड़कर घसीटा, बदनाम करने की दी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन दिन पहले आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और जबरन उसका हाथ पकड़कर घसीटने लगा।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कहा कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो पूरे समाज में उसे बदनाम कर देगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित रूप से कहा कि वह जल्द ही मैसेज करेगा और जहां बुलाएगा, वहां उसे आना होगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हुनर मेले में महिलाओं ने अपने हुनर की बिखेरी चमक, 45 स्टॉलो पर दिखा आत्मनिर्भरता का संदेश

घटना के बाद किसी तरह खुद को बचाकर पीड़िता अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी परिजनों को दी।

मोबाइल पर भेजे संदेश, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर लगातार मैसेज भेजकर मिलने के लिए दबाव बनाया।

जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए कहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसे समाज में बदनाम कर देगा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि हत्या कर शव तक गायब कर देगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से 15 दिन तक छेड़छाड़, शिक्षकों ने पीछा कर दो शोहदों को दबोचा; दो फरार, पुलिस तलाश में जुटी

नगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी हिमांशु वर्मा उर्फ दीपु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में मोहर्रम जुलूस देखने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, 3 आरोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23000
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई