Barabanki

बाराबंकी में मोहर्रम जुलूस देखने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, 3 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम की नवमी का कार्यक्रम देखने आए युवक पर पुरानी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम की नवमी के दौरान आयोजित कार्यक्रम के बीच एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

मोहर्रम का कार्यक्रम देखने गया था युवक, रास्ते में घेरकर किया हमला

जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के थाना शुकुलबाजार क्षेत्र के दारानगर निवासी कौसर बेग ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई अन्नान बेग (18 वर्ष) शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे अपने दोस्तों के साथ सुबेहा थाना क्षेत्र के जगदीशवापुर गांव में मोहर्रम की नवमी का कार्यक्रम देखने गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर महिला की दर्दनाक मौत, घरेलू विवाद के बाद घर से निकली थी

आरोप है कि वहां पहले से चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते गांव के अरमान, अयान, कैफ, फैज खान, सारिक और सलमान ने अन्नान को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

हमले में अन्नान बेग गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुलबाजार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खोए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे, बाराबंकी पुलिस ने ₹16 लाख कीमत के 78 फोन कराए बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

सुबेहा थाना प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही पूरे घटनाक्रम की जांच

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में फिल्म डायरेक्टर सैम खान ने किया शोरूम का उद्घाटन: 50 से अधिक जरूरतमंदों को कपड़े वितरित कर दिया सेवा का संदेश

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

कोतवाली में ‘रोमांस’ का VIDEO वायरल: पुलिस महकमे में मची खलबली, मुंशी सस्पेंड; महिला सिपाही जांच के दायरे में

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

12018
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?