Barabanki

कोतवाली में ‘रोमांस’ का VIDEO वायरल: पुलिस महकमे में मची खलबली, मुंशी सस्पेंड; महिला सिपाही जांच के दायरे में

SHARE:

यूपी की उरई कोतवाली का वीडियो वायरल होने के बाद जालौन पुलिस में हड़कंप।

मुंशी अरविंद कुमार निलंबित, महिला सिपाही की भूमिका की जांच शुरू। जानिए पूरा मामला।

जालौन, उत्तर प्रदेश | 25 जून 2026

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई कोतवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कोतवाली परिसर के भीतर ड्यूटी के दौरान एक मुंशी और महिला सिपाही रोमांस की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कोतवाली में तैनात मुंशी अरविंद कुमार और सादे कपड़ों में एक महिला सिपाही कार्यालय में ही रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के इन निजी पलों की तस्वीरें कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें  MRP के नाम पर ग्राहकों से ‘लूट’ के खिलाफ आंदोलन तेज: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद विभागीय स्तर पर इसकी जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने मुंशी अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया।

वीडियो लीक होने के बाद बढ़ी हलचल

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो कुछ समय पहले का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच के आदेश दिए गए।

बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद विभागीय अनुशासन और आचरण को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली खेलने के बहाने 12 वर्षीय बच्ची से गंदी हरकत, विरोध करने पर पिता की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल

महिला सिपाही की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला सिपाही की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है और पुलिस प्रशासन की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें  Lucknow: DGP राजीव कृष्ण का बड़ा एक्शन: 6 थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 2 CO ट्रैफिक पर जांच के आदेश; बाराबंकी के CO और थाना प्रभारी भी घेरे में

रिपोर्ट – नौमान माजिद 

बाराबंकी में मोहर्रम का पोस्टर लगाने के दौरान विवाद: युवक ने दरोगा पर गाली-गलौज और अभद्रता का लगाया आरोप; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

12000
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई