Barabanki

“दूसरे से पैसे मांगकर पेट्रोल डलवाया है, मेरी बात सुन लीजिए सर…” बाराबंकी में कार्यकर्ता की गुहार को चंद्रशेखर ने किया अनदेखा, वीडियो वायरल

SHARE:

बाराबंकी के फतेहपुर में सांसद चंद्रशेखर आजाद के स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता ने अपनी समस्या सुनाने की गुहार लगाई।

वायरल वीडियो में कार्यकर्ता ‘उधार लेकर पेट्रोल डलवाने’ की बात कहता सुनाई दे रहा है।

घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 18 जून 2026

भीम आर्मी प्रमुख एवं नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के बाराबंकी दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार्यकर्ता अपनी समस्या बताने के लिए सांसद से गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, लेकिन आरोप है कि सांसद ने उसकी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अपना संबोधन जारी रखा।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सीतापुर के रामपुर मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय सांसद चंद्रशेखर आजाद का बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया था। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, City Cart के पास से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद

कार्यकर्ता ने सांसद के सामने रखी अपनी बात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सांसद चंद्रशेखर आजाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान वहां मौजूद एक कार्यकर्ता अपनी समस्या बताने का प्रयास करने लगा। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता लगातार सांसद का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था।

वायरल वीडियो में कार्यकर्ता यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि, “दूसरे से पैसे मांगकर पेट्रोल डलवाकर आया हूं, मेरी बात सुन लीजिए सर।”

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत, गांव में मचा कोहराम

कुछ पल रुके, फिर भाषण जारी रखा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार्यकर्ता की आवाज सुनकर सांसद चंद्रशेखर आजाद कुछ क्षण के लिए उसकी ओर देखते हैं, लेकिन इसके बाद बिना कोई जवाब दिए दोबारा अपना भाषण जारी रख देते हैं। इसके बाद कार्यकर्ता की समस्या सार्वजनिक रूप से नहीं सुनी जाती।

सोशल मीडिया पर मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे कार्यक्रम की भीड़ और समय की कमी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बात सुनने के लिए समय निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: “एसपी साहब, पुलिस ही साथ न दे तो गरीब विधवा किसके पास जाए?” दबंगों के कथित अवैध निर्माण के आगे बेबस महिला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

हालांकि, इस मामले को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद या उनकी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट – अनूप सिंह 

बाराबंकी में SDM और बार एसोसिएशन के बीच टकराव: अधिवक्ताओं और राजस्व कर्मियों में तीखी नोकझोंक व हाथापाई, तबादले तक कार्य बहिष्कार का ऐलान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22921
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?