Barabanki

बाराबंकी में योग सप्ताह का शुभारंभ: मंत्री सतीश शर्मा बोले- “PM मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान”

SHARE:

बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ।

मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई।

एमएलसी अवनीश सिंह पटेल और अंगद सिंह ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 जून 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बाराबंकी जिले में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ सोमवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि योग की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक युग में वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी और आज पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रही है।

मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब विदेशी संस्थाएं योग के विभिन्न आसनों और परंपराओं को पेटेंट कराने का प्रयास कर रही थीं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करते हुए योग को विश्व मंच पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गांधी भवन में शोक सभा, एनसीपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

योग को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने उपस्थित योग साधकों, प्रशिक्षकों और छात्र-छात्राओं को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य विरासत है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का संदेश दे रही है।

एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने बताए योग जागरूकता अभियान के उद्देश्य

एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि आयुष विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार उनके स्नातक क्षेत्र के सातों जिलों में योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक लखनऊ, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर सहित पांच जनपदों में 17 योग कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 19 जून को लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में योग गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को दिया गया ऐसा उपहार है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल

योग केवल व्यायाम नहीं, आत्मिक शक्ति का स्रोत: अंगद सिंह

एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है।

नंदिता वर्मा बनीं जनपद की ‘योग आइकॉन’

कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए नंदिता वर्मा को जनपद का ‘योग आइकॉन’ घोषित करते हुए खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर योग जागरूकता रैली को गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया गया।

21 जून तक चलेगा योग सप्ताह

आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग सप्ताह 15 जून से प्रारंभ होकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। इस दौरान जनपद भर में योग शिविर, जागरूकता रैलियां और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में योगाभ्यासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. शशी कुमार अवस्थी ने किया, जबकि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. वीनम यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दलित परिवार की जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास, खड़ी फसल रौंदी, विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस पर FIR न दर्ज करने का आरोप

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, स्वामी अभिषेक देव, आरएसएस क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख योग ओंकारनाथ सिंह, जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, अमन वर्मा, मनीष परिहार, सत्यप्रकाश वर्मा, सहज राम वर्मा, विपिन सिंह राठौर, अमरीश रावत, दीपक, प्रभात, रचना श्रीवास्तव, नीरज वर्मा सहित सैकड़ों योग साधक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में ₹2.27 करोड़ के जमीन सौदे में ठगी का मुकदमा: IPS अधिकारी के पिता बोले- ‘सोना बेचकर दी रकम’, पलटवार में कारोबारी ने लगाए यह गंभीर आरोप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9746
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई