Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: डाड़ी तुला धाम के अमृत सरोवर में डूबने से युवक की मौत, 3 घंटे बाद मिला शव

SHARE:

बाराबंकी के घूंघटेर थाना क्षेत्र स्थित डाड़ी तुला धाम के अमृत सरोवर में नहाते समय 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के घूंघटेर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डाड़ी तुला धाम स्थित अमृत सरोवर में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।

दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ जनपद के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हिम्मत पूरवा मजरा मुसपिपरी गांव निवासी रोहित (20 वर्ष) पुत्र अजय कुमार रविवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ डाड़ी तुला धाम घूमने आया था। गर्मी अधिक होने के कारण सभी युवक धाम परिसर में बने अमृत सरोवर में नहाने के लिए उतर गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी से लापता युवक वृंदावन में मिला: पूरी रात परेशान रहें पुलिस और परिजन, सुबह फोन आने पर ली राहत की सांस

नहाने के दौरान रोहित अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में समा गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और प्रशासन ने शुरू कराया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही घूंघटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया तथा स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 23 करोड़ की लागत से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर DM ईशान प्रताप सिंह की पैनी नजर, बारिश से पहले मिट्टी पटाई के निर्देश

प्रारंभिक स्तर पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन करीब दो घंटे तक खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद विशेष रूप से प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाया गया।

तीन घंटे बाद मिला युवक का शव

विशेष गोताखोरों ने अमृत सरोवर में सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रोहित का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलने के बाद परिजनों और साथियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी।

क्षेत्र में शोक की लहर

युवक की असमय मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं डाड़ी तुला धाम क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अमृत सरोवर जैसे जलाशयों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर से टकराई अर्टिगा कार; एक युवक की मौत 6 घायल

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

बाराबंकी में ₹2.27 करोड़ के जमीन सौदे में ठगी का मुकदमा: IPS अधिकारी के पिता बोले- ‘सोना बेचकर दी रकम’, पलटवार में कारोबारी ने लगाए यह गंभीर आरोप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9727
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई