Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

SHARE:

बाराबंकी में तेज रफ्तार डीसीएम का कहर: बकरीद मिलने जा रहे युवक की मौत, चाचा घायल

बेलहरा-महमूदाबाद मार्ग पर हुआ भीषण हादसा

रिश्तेदारी में बकरीद मिलने जा रहे थे युवक और उनके चाचा

डीसीएम चालक हादसे के बाद मौके से फरार

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 29 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बेलहरा-महमूदाबाद मार्ग पर सांवरिया पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बकरीद में रिश्तेदार के घर जा रहे थे दोनों 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के थाना थानगांव क्षेत्र के एट गांव निवासी इमरान (22 वर्ष) पुत्र युसूफ अली अपने चाचा अबरार (45 वर्ष) पुत्र शहबान अली के साथ मोटरसाइकिल से बेलहरा स्थित रिश्तेदारी में बकरीद मिलने जा रहे थे। दोनों खुशी-खुशी रिश्तेदारों से मिलने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह सफर हादसे में बदल गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षामित्रों का सम्मान, बड़ागांव बीआरसी में अलंकरण समारोह आयोजित

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक बेलहरा-महमूदाबाद रोड पर सांवरिया पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में इमरान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठे उनके चाचा अबरार गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में आंधी के बाद अंधेरे में डूबा गाँव: 7 पोल गिरे, ट्रांसफॉर्मर धराशायी, दो दिन से आपूर्ति ठप; बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप 

दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इमरान को मृत घोषित कर दिया। घायल अबरार का प्राथमिक उपचार किया गया।

 

फाइल फ़ोटो – इमरान (मृतक)

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ईद-उल-अजहा से पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अभिनव श्रीवास्तव बने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह को 17 मतों से चटाई धूल

फरार डीसीएम चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बेलहरा चौकी इंचार्ज अरविंद पटेल ने बताया कि हादसे के बाद फरार डीसीएम और चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – नीरज निगम 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22799
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई