Barabanki

बाराबंकी में चोरी की कोशिश नाकाम: दुकान के अंदर घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पिटाई

SHARE:

बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में जनरल स्टोर में चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात चोरी की एक कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक को जनरल स्टोर के अंदर रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हाईटेंशन लाइन से झुलसे युवक की मौत के बाद हंगामा: आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, ग्राम प्रधान व जेई पर मुकदमा दर्ज

देर रात दुकान से आई आवाज ने खोली चोर की पोल

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदोसराय थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी देवानंद वर्मा अपने घर में ही जनरल स्टोर संचालित करते हैं। सोमवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच उन्हें दुकान के अंदर से खड़बड़ाहट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के भीतर गांव का ही गोलू उर्फ शुभम पुत्र फूलचंद मौजूद मिला।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा, पुलिस ने लिया हिरासत में

देवानंद वर्मा द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और रस्सियों से हाथ-पैर बांध कर उसकी पिटाई कर डाली। घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के उमरी जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक अकेले चोरी करने आया था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।

घटना के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें  Barabanki Car Fire News – चलते-चलते कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर खाक

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

12018
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?