Barabanki

बाराबंकी में सड़क पर बिखरी जिंदगी: घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

बाराबंकी के घु़ंघटेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया।

सीतापुर निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के घु़ंघटेर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने युवक को पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के थाना अटरिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव निवासी विजय कुमार पुत्र श्रीराम किसी कार्य से सोमवार को घु़ंघटेर क्षेत्र के हाजीपुर आए हुए थे। शाम को वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घु़ंघटेर-जमुआ मार्ग पर बिटियापुर गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन: ग्रामीणों ने पुलिस-राजस्व विभाग पर लगाए मिलीभगत के आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय कुमार सड़क पर गिर पड़े और पिकअप वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। पत्नी सुषमा बदहवास हो गईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी रो-रोकर बेहाल नजर आए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में होटल के बाहर ख़ूनी बवाल: युवक पर लोहे की रॉड व डंडो से जानलेवा हमला, आरोपी के पिता ने खुद को ‘STF अधिकारी’ बताकर धमकाया

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा सुमित 18 वर्ष और छोटा बेटा शिवा 14 वर्ष का बताया जा रहा है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।

पुलिस ने पिकअप वाहन कब्जे में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलने पर घु़ंघटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: सतरिख के कानूनगो हरिशंकर वर्मा की ट्रक की चपेट में आने से मौत, सहायक गंभीर घायल

घु़ंघटेर थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

21350
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई