Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: खराब बस ठीक कर रहे चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी टक्कर

SHARE:

बाराबंकी के रसौली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर खराब बस ठीक कर रहे चालक की तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी बस चालक की मौत हो गई। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसौली कस्बे के निकट खड़ी बस की खराबी ठीक कर रहे चालक को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी डीएम का जाम पर बड़ा एक्शन: खुद सड़कों पर उतर कर लिया जायजा, E-Rickshaw, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर यातायात प्रभारी को लगाई फटकार 

बस के नीचे लेटकर ठीक कर रहा था खराबी

जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रसौली गांव के पास स्थित विक्की ढाबे के निकट वैशाली एक्सप्रेस की बस संख्या NL 07 B 0898 में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद चालक अमित कुमार बस को सड़क किनारे खड़ा कर नीचे लेटकर खराबी ठीक करने का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम संख्या RJ 11 GD 5121 ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के नीचे मौजूद चालक अमित कुमार का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इटावा निवासी था मृतक चालक

मृतक चालक की पहचान अमित कुमार पुत्र राजवीर शर्मा निवासी तिरुपुर थाना लवेदी जनपद इटावा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गौतस्करों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में शातिर आरोपी घायल, कई जिलों में दर्ज हैं मामले

पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल, सीसीटीएनएस प्रभारी प्रवीण सिंह, उपनिरीक्षक जहीर खान और कांस्टेबल हरिकांत यादव मौके पर पहुंचे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था बहाल कराने के निर्देश दिए।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधे घंटे में यातायात सामान्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस व डीसीएम को सड़क किनारे हटवाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारें

हादसे में डीसीएम चालक भी घायल हुआ है, जिसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4530
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई