Barabanki

बाराबंकी में भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले ने पकड़ा तूल: शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज; ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी जांच का आधार

SHARE:

बाराबंकी में पत्रकारों को फोन पर गाली देने और भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की शिकायत पर पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच कर रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पत्रकारों और धार्मिक भावनाओं से जुड़े एक विवादित मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा की शिकायत पर मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने बलराज सिंह उर्फ बल्लू नामक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि आरोपी ने फोन कॉल के दौरान पत्रकारों को भद्दी गालियां दीं और हिंदू आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के खिलाफ अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायतकर्ता ने इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है, जिसे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें  “बाराबंकी एक्सप्रेस” की खबर का बड़ा असर: अवैध वसूली के आरोपों पर SP अर्पित विजयवर्गीय ने बैठाई जांच

 

पत्रकारों ने लगाया धमकी देने का आरोप

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि आरोपी ने बातचीत के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद जिले के पत्रकारों और संगठन के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। पत्रकारों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का भी प्रयास हैं।

ईंट भट्ठा संचालन को लेकर भी लगाए गए आरोप

तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी क्षेत्र में दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति माना जाता है और कथित रूप से ‘खालसा ब्रिक फील्ड’ नामक ईंट भट्ठे का संचालन करता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी ब्राह्मण समाज और अन्य हिंदू समुदायों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुका है, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बड़ा हादसा टला: नगर पालिका गेट के पास बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी...Video

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया को सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: करणी सेना के शक्ति प्रदर्शन के बाद "बैकफुट" पर आया पुलिस-प्रशासन, सपा नेता सावन यादव के खिलाफ भी दर्ज की FIR

घटना के बाद पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

21350
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई