Barabanki

बाराबंकी में डीआईजी के औचक निरीक्षण से हड़कंप: फतेहपुर कोतवाली में रजिस्टरों में मिली खामियां; DIG सोमेन वर्मा ने पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

SHARE:

बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली में अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा ने रविवार शाम औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई रजिस्टरों और कार्यालय व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई गई।

डीआईजी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मई 2026

अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा ने रविवार देर शाम बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर, कार्यालयों और विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच की।

यह भी पढ़ें  कोतवाली में 'रोमांस' का VIDEO वायरल: पुलिस महकमे में मची खलबली, मुंशी सस्पेंड; महिला सिपाही जांच के दायरे में

रजिस्टरों और अभिलेखों की बारीकी से हुई जांच

निरीक्षण के दौरान डीआईजी सोमेन वर्मा ने HS रजिस्टर, ग्राम प्रहरी रजिस्टर, मलखाना, अपराध रजिस्टर, आईजीआरएस, शस्त्र रजिस्टर, एफआईआर रजिस्टर, रजिस्टर नंबर 8, रजिस्टर नंबर 4, बीट सूचना, मारपीट रजिस्टर, न्यायालय सूचना रजिस्टर और ग्राम न्यायालय सूचना रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।

दस्तावेजों की जांच के दौरान कई खामियां और कार्य में लापरवाही सामने आने पर डीआईजी ने संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

लापरवाही पर कर्मचारियों को चेतावनी, एसपी को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान हेड दीवान नवीन, एसआई आलोक राजावत, रवि यादव, सौरभ कुशवाहा, विजय बहादुर, एसआई सुचिता शाहू, सुषमा, विवेक कुमार और नरेंद्र यादव समेत कई कर्मचारियों के कार्यों में कमियां पाई गईं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मिशन शक्ति अभियान: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों पर दी जानकारी

डीआईजी ने संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने और कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने और लापरवाह कर्मियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

थाना व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर

डीआईजी सोमेन वर्मा ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर रिकॉर्ड व्यवस्था, शिकायत निस्तारण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में चोरी की कोशिश नाकाम: दुकान के अंदर घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पिटाई

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22949
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई