Barabanki

बाराबंकी में पति और बच्चों के सामने महिला से लूट: अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर छीने सोने के जेवर, घटना के बाद इलाके में फैली दहशत

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ लौट रही महिला से लूट।

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लाखों के सोने के जेवर लूट लिए।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। एसपी समेत कई पुलिस टीमें जांच में जुटीं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। पति और दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाते हुए तमंचे की नोक पर लाखों रुपये के सोने के जेवर लूट लिए। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है, वहीं पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

पीछा कर पहुंचे बदमाश, फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार बहुता गांव निवासी अरविंद मिश्रा उर्फ प्रिंशु पुत्र कमल मिश्रा अपनी पत्नी रश्मि मिश्रा और दो बच्चों के साथ शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे प्लेटिना बाइक से अपने मामा के घर राजा फत्तेपुर थाना मोहनगंज से वापस घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दलित रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई: दबंगों ने लोहे की रॉड और बांस से किया हमला, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि जब परिवार हैदरगढ़-रायबरेली रोड से होते हुए बहुता गेट के पास सुजारा मोड़ के करीब पहुंचा, तभी बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचे। बदमाशों ने बाइक रोककर तमंचा तान दिया और महिला के गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन, लगभग 7 ग्राम के कान के झाले और सोने का लॉकेट लूट लिया।

ग्रामीणों को भी दी जान से मारने की धमकी

इसी दौरान पीछे से आ रहे बहुता गांव निवासी अभय और निर्भय शुक्ला ने बाइक रोककर घटना की जानकारी लेने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने दोनों भाइयों पर भी कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी तेज रफ्तार से बहुता गेट की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: आंगनवाड़ी केंद्र का गेट गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर

वारदात की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। एसओजी टीम को भी जांच में लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कई टीमें जांच में जुटीं

हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि घटना के खुलासे के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  योगी सरकार की ‘ODOC’ योजना से टेस्ट ऑफ यूपी को मिलेगा बढ़ावा: हर जिले को मिली अपनी “फूड आइडेंटिटी”, बाराबंकी की चंद्रकला भी शामिल

लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में भय

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही लूट और अपराध की घटनाओं से आमजन में डर का माहौल बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कितनी जल्दी कर पाती है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई