Barabanki

भारत की पहली डिजिटल जनगणना का बाराबंकी में आगाज़: फतेहपुर तहसील में शुरू हुई स्वगणना, कर्मचारियों ने मौके पर डाउनलोड किया HLO ऐप

SHARE:

बाराबंकी के फतेहपुर तहसील सभागार में भारत की पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत हुई।

एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने स्वगणना कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कर्मचारियों ने HLO ऐप डाउनलोड कर आईडी जनरेट की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 मई 2026

भारत की पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत गुरुवार को स्वगणना अभियान के साथ हो गई। इसी क्रम में जनपद बाराबंकी की फतेहपुर तहसील स्थित लोक सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तहसील कर्मचारी, प्रगणक, सुपरवाइजर और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वगणना अभियान में सभी को उत्साह और जिम्मेदारी के साथ भाग लेना चाहिए। सही और त्रुटिरहित जानकारी ही भारत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गौतस्करों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में शातिर आरोपी घायल, कई जिलों में दर्ज हैं मामले

कर्मचारियों ने सभागार में ही डाउनलोड किया HLO ऐप

चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार वैशाली अहलावत ने कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों को HLO ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद मौके पर ही कर्मचारियों द्वारा आईडी जनरेट कर स्वगणना प्रक्रिया की शुरुआत की गई।

बताया गया कि लगभग 150 कर्मचारियों ने सभागार में ही ऐप डाउनलोड कर अपना पंजीकरण पूरा किया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियां भी दीं।

7 मई से 21 मई तक चलेगी स्वगणना प्रक्रिया

अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्वगणना अभियान 7 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगा। इसके बाद 22 मई से भारत की पहली डिजिटल जनगणना का प्रथम चरण औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं और महिला ई-रिक्शा चालक का सम्मान, आंशिका तिवारी बनीं ‘मिशन शक्ति प्रभारी’

यह स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना होगी, जिसमें प्रगणक और सुपरवाइजर फील्ड में जाकर डिजिटल माध्यम से आंकड़े एकत्र करेंगे। सरकार का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।

विशेषज्ञों ने दूर की तकनीकी समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान आशीष पाठक ने स्वगणना से संबंधित तकनीकी समस्याओं और प्रश्नों का समाधान किया। कर्मचारियों को ऐप संचालन, डेटा एंट्री और आईडी जनरेशन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी जगत कन्नौजिया, एडवोकेट संघ फतेहपुर के अध्यक्ष, कई अधिवक्ता, मास्टर ट्रेनर कुंवर सिद्धार्थ, राहुल कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में प्रगणक, सुपरवाइजर और तहसील कर्मचारी मौजूद

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मेधावी छात्रों का सम्मान: डीएम ने दिए छात्रों के सवालों के जवाब; करियर पर दिए भी महत्वपूर्ण सुझाव

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

3649
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई