Barabanki

बाराबंकी में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर मारपीट, 14 लोग घायल, एक की हालत नाजुक

SHARE:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 14 लोग घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल एक युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में जमीन के बैनामे के बाद कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वह हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक पक्ष के 10 और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराया।

ट्रैक्टर से जुताई के दौरान हुआ हमला

बताया जा रहा है कि ग्राम गेंदौरा निवासी रामकैलाश, बाबूलाल और चंद्रशेखर की करीब पौने 5 बीघा जमीन का बैनामा 15 अप्रैल को कोठी थाना क्षेत्र के पीरपुर मजरे इब्राहिमाबाद निवासी रमाकांत और ओमकार वर्मा के नाम हुआ था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पत्थर से टकराई बाइक, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

शनिवार को जब रमाकांत और ओमकार ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर कब्जा कर रहे थे, तभी पड़ोसी गांव निभहापुरवा मजरे जलुहामऊ निवासी रामसमुझ यादव और उनके समर्थक वहां पहुंच गए और हमला कर दिया।

लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बचाने पहुंचे कई लोग भी घायल हो गए। मारपीट में कुल 14 लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया हमला करने का आरोप

वहीं दूसरे पक्ष के कमलेश यादव ने आरोप लगाया कि खेत से घर लौटते समय उन पर पहले हमला किया गया। इस झड़प में उनके पक्ष के चार लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, ADM ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों का किया औचक निरीक्षण; डिजिटल प्रक्रिया पर खास जोर

दो गंभीर, एक की हालत नाजुक

घटना में घायल सुमित और सचिन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से सचिन की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई

मसौली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नवरात्र के पहले दिन बाबा टीकाराम धाम में बड़ा हादसा, 17 वर्षीय किशोर की नदी में डूबकर मौत; परिवार में कोहराम

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2356
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?