Barabanki

Barabanki: पेट्रोल पंप से 11 लाख की चोरी, ऑफिस का ताला तोड़कर तिजोरी उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

SHARE:

Barabanki: रामनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से करीब 11 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई।

बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 अप्रैल 2026

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पेट्रोल पंप से करीब 11 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर स्थित ग्राम दलसारांय के ओम साईं राम (ओएसआर) फिलिंग स्टेशन की है, जहां रविवार देर रात बदमाश पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पंप पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ डाला फिर बदमाशों का एक साथी बोरी ओढ़ कर अंदर दाखिल हुआ और कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखी नगदी लॉकर समेत लेकर मौके से फरार हो गया। बदमाश की यह हरकत पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही इस घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजा बुलडोजर: IAS गुंजिता अग्रवाल की बड़ी कार्रवाई, समर्थ इंफ्रा और गोल्डमार इंफ्रा की प्लाटिंग ध्वस्त

बैंक बंद होने के कारण ऑफिस में रखा था लाखों का कैश

पेट्रोल पंप के मैनेजर भानु प्रताप सिंह के अनुसार, बैंक बंद होने के कारण दो दिन की बिक्री की पूरी नकदी कार्यालय में ही रखी गई थी। अनुमान है कि बदमाशों को पहले से इस बात की जानकारी थी।

इसी के चलते उन्होंने सुनियोजित तरीके से देर रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, कई टीमें गठित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण शुरू किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें  नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक, टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली पर हुई चर्चा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला पूरी तरह से रेकी के बाद की गई सुनियोजित चोरी का प्रतीत हो रहा है।

FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज

मैनेजर की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और मुख्य मार्गों पर गश्त भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप जैसी जगह पर इतनी बड़ी वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बहुचर्चित लूटकांड का खुलासा: महिला से लूट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोने का झुमका और नकदी बरामद

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?