Barabanki

Barabanki: बुआ की नाबालिग बेटी से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

SHARE:

Barabanki: नाबालिग से शादी की जिद पर युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया।

4 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाइश कर सुरक्षित नीचे उतारा।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में रविवार को एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। बुआ की नाबालिग बेटी से शादी की जिद को लेकर युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब 4 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

नाबालिग से शादी की जिद बना वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक नितिन रावत अपनी बुआ की नाबालिग बेटी से शादी करना चाहता था। हालांकि लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: स्वाट टीम पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश

इसी बात से नाराज होकर युवक ने विरोध का यह तरीका अपनाया और टावर पर चढ़ गया।

फ़ोटो: नितिन रावत (मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक)

खुद 112 पर कॉल कर दी सूचना, मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। खास बात यह रही कि युवक ने खुद ही यूपी-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, जुटी भारी भीड़

करीब चार घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लगातार युवक से संपर्क बनाए रखा और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास करते रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गेहूं के खेत में संदिग्ध हालत में मिला 11 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न शव, दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका; इलाक़े में फैली सनसनी

परिजनों और पुलिस की समझाइश के बाद माना युवक

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और परिजनों ने युवक को समझाने की हर संभव कोशिश की। युवक से फोन पर लगातार बातचीत की गई, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने युवक की उसकी प्रेमिका से फोन पर बात कराई और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने का भरोसा दिया।

शर्त पूरी होने पर टावर से उतरा युवक

बताया जा रहा है कि युवक ने टावर से नीचे उतरने के लिए एक शर्त रखी थी कि उसे लाल अंगोछा दिया जाए। प्रशासन द्वारा उसकी यह शर्त पूरी किए जाने के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया।

टावर से उतरने के बाद युवक को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

युवक सुरक्षित, पुलिस कर रही जांच

फिलहाल युवक सुरक्षित बताया जा रहा है और इलाके में स्थिति सामान्य हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: प्रधान व साथियों पर दबंगई का गंभीर आरोप, जबरन गिराई दलित परिवार की दीवार; विरोध पर महिलाओं को दी गोली मारने की धमकी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2026
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?