Barabanki

Barabanki: पुलिस की समझाइश से सुलझा घरेलू विवाद, मिशन शक्ति टीम की पहल से परिवार में लौटी खुशियां

SHARE:

Barabanki: कोतवाली नगर पुलिस और मिशन शक्ति टीम की पहल से एक घरेलू विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा।

दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर भविष्य में विवाद न करने का लिया संकल्प।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 04 अप्रैल 2026

जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक घरेलू विवाद का मामला पुलिस की सक्रिय पहल और समझाइश के चलते शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया।

इस पूरे प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को सुना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद से संबंधित एक प्रार्थना पत्र थाना कोतवाली नगर में प्राप्त हुआ था।

यह भी पढ़ें  Lucknow News: कमिश्नरेट पुलिस की शर्मनाक हरकत, बारिश में भीगते लोगों पर चलाया चालान का डंडा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना...Video

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला उपनिरीक्षक किरण देवी, महिला उपनिरीक्षक रूबी उत्तम एवं महिला आरक्षी प्रीति तिवारी ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

समझाइश से हुआ समझौता, दोनों पक्षों ने मांगी माफी

पुलिस टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों को समझाया और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद को समाप्त करने का प्रयास किया।

इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जहां दोनों पक्षों ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए एक-दूसरे से माफी मांगी और आपसी सहमति से विवाद खत्म कर दिया।

परिवार को टूटने से बचाया, सौहार्द का दिया संदेश

समझौते के बाद दोनों पक्षों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं करेंगे और आपसी सौहार्द बनाए रखेंगे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, जेवरात और कपड़े ले उड़े; सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

इस पहल से एक परिवार टूटने से बच गया और समाज में भाईचारे व समझदारी का सकारात्मक संदेश गया।

पुलिस टीम को परिवार ने कहा धन्यवाद

मामले के सुलझने के बाद परिवारजनों ने थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

पीएम मोदी के रोड शो में किस तरह गूंजी गैस सिलेंडर की गूंज…देखे वीडियो

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23038
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई