Barabanki

Barabanki: अवध मॉल के सामने भीषण सड़क हादसा, उल्टी दिशा से आ रही Nexon EV ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर; कई घायल

SHARE:

Barabanki: अवध मॉल के पास तेज रफ्तार Nexon EV कार ने गलत दिशा से आकर बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय युवकों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

कार चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 30 मार्च 2026

सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर अवध मॉल सिनेमा हॉल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार Nexon EV कार गलत दिशा (उल्टी साइड) से चल रही थी।

इसी दौरान कार ने सामने खड़ी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कूटी कार के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद कार चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ की हेरोइन व हुंडई क्रेटा कार के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

हादसे में कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में बरौली (थाना सतरिख) निवासी विनोद कुमार को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि स्कूटी सवार ग्लोबल स्कूल की शिक्षिका निशा सिंह भी घायल हो गईं। दोनों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने विनोद कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

मौके पर मौजूद युवकों ने दिखाई मानवता

हादसे के बाद जहां मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, वहीं अधिकांश लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। इसी बीच दो युवक—निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह—ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत ई-रिक्शा रुकवाया और घायलों को बाराबंकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार; आधा दर्जन गंभीर घायल

दोनों युवक घायल के साथ लखनऊ तक गए और उनके उपचार में भी सहयोग किया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर उन्होंने घायल को उनके हवाले कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।

हादसे के बाद लगा जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

हादसे के चलते बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम यतन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

लोगों से अपील – हादसे में मदद करें, वीडियो नहीं बनाएं

घटना के बाद निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह ने आम लोगों से अपील की कि सड़क हादसों के दौरान वीडियो बनाने के बजाय घायलों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके और कीमती जान बचाई जा सके।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बहन की शादी से पहले भाई की संदिग्ध मौत: पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; घटना से इलाक़े में सनसनी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14112
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई