Barabanki

Barabanki में दहेज विवाद का खौफनाक अंजाम: दामाद ने दांतों से काटा ससुर का कान दांत, बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा; केस दर्ज 

SHARE:

Barabanki: कोठी थाना क्षेत्र में दहेज विवाद के चलते दामाद और समधी ने ससुर पर हमला कर दिया।

दामाद ने ससुर का कान दांत से काट कर अलग कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 मार्च 2026

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के कोठी थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी को ससुराल से मायके ला रहे पिता पर दामाद और समधी ने बीच रास्ते में हमला कर दिया। इस दौरान न सिर्फ उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, बल्कि दामाद ने उनके कान का हिस्सा दांत से काटकर अलग कर दिया।

दहेज की मांग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोठी थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद गांव निवासी जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने अपनी सबसे छोटी बेटी नेहा की शादी हाल ही में हैदरगढ़ क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी निखिल तिवारी के साथ की थी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मोबाइल दुकान में सेंधमारी: दीवार काटकर घुसे चोर, ₹90 हजार की नकदी और मोबाइल लेकर फरार

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से परेशान होकर बेटी ने अपने पिता को बुलाया।

रास्ते में घेरकर की पिटाई, दामाद ने काटा कान

बुधवार को पिता अपनी बेटी को ससुराल से बाइक पर लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहला गांव के पास दामाद निखिल तिवारी और उसके पिता गुड्डू तिवारी ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।

हमले के दौरान दोनों ने मिलकर ससुर की जमकर पिटाई की। इस बीच दामाद ने क्रूरता की हद पार करते हुए उनके कान को दांत से काटकर अलग कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ट्रेलर-ट्रक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग: दो लोगों की जलकर मौत; ट्रेलर चालक गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

लोगों ने बचाया, आरोपी मौके से फरार

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह पिता और बेटी को हमलावरों से बचाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोठी थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद और समधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा और उससे जुड़े अत्याचारों पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार ऐसे मामलों के सामने आने से महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक संबंधों पर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: LPG सिलेंडरों से लदे ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक घायल; टल गया बड़ा हादसा

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22923
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?