Barabanki

Barabanki: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

SHARE:

Barabanki: घु़ंघटेर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है।

दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 17 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के घु़ंघटेर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: जालसाजों का गजब कारनामा, कूटरचित दस्तावेज़ो के सहारे बेच दी छह साल से लापता बुजुर्ग की जमीन; वृद्ध पत्नी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बाइक सवार भाइयों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर

जानकारी के अनुसार घु़ंघटेर थाना क्षेत्र के छिलगवां गांव निवासी 32 वर्षीय राम सुमिरन गौतम अपने बड़े भाई रामस्वरूप (34 वर्ष) के साथ सोमवार को बाबागंज बाजार गए थे।

देर रात दोनों भाई एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टिकैतगंज-घु़ंघटेर मार्ग पर बेजहरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में छोटे भाई को मृत घोषित, बड़ा भाई रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घु़ंघटेर में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत के बाद 5 दिन तक FIR को तरसे परिजन: आमरण अनशन शुरू होने पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

जहां डॉक्टरों ने राम सुमिरन गौतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई रामस्वरूप की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फाइल फ़ोटो : राम सुमिरन गौतम (मृतक)
पोस्टमार्टम के बाद गांव में मचा कोहराम

मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार और गांव में शोक की लहर है।

थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

11553
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई