Barabanki

Barabanki: नगर पंचायत देवा में नाला निर्माण बना मुसीबत: अध्यक्ष हारून वारसी की कार्यशैली पर सवाल, शिकायत करने पर व्यापारियों को धमकी का आरोप

SHARE:

Barabanki: देवा नगर पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे नाले का निर्माण कस्बावासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

धीमी कार्यप्रगति, सड़क पर पड़े मलबे और शिकायत करने पर व्यापारियों को कथित धमकी देने के आरोपों के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष हारून वारसी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 मार्च 2026

जिले की देवा नगर पंचायत इन दिनों नाला निर्माण कार्य को लेकर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के कारण व्यापारी और आमजन परेशान हैं।

कई वार्डों में नाला निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है और सड़क के बीचों-बीच मलबा जमा होने से लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।

लालापुर वार्ड में पहले भी हो चुका है विवाद

नगर पंचायत के लालापुर वार्ड में नाला निर्माण को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। ठेकेदार और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया था, जिसमें ठेकेदार के एक सहयोगी को गंभीर चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को जेल भी भेजा था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल प्रबंधक के पुत्र की मौत; परिवार में पसरा मातम 

Barabanki: नगर पंचायत देवा में नाला निर्माण बना मुसीबत: अध्यक्ष हारून वारसी की कार्यशैली पर सवाल, शिकायत करने पर व्यापारियों को धमकी का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस समय भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

हुजाजी पूर्वी वार्ड में धीमी गति से चल रहा काम

इस समय नगर पंचायत के मोहल्ला हुजाजी पूर्वी-2, वार्ड नंबर 9 में नाला निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क खोदने के बाद मलबा रास्ते में ही छोड़ दिया गया है।

आवागमन में हो रही भारी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से सड़क पर पड़े मलबे के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मरीजों और आम नागरिकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

ईद से पहले व्यापारियों में बढ़ी चिंता

दुकानों के सामने नाले की खुदाई होने से व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि ईद का त्योहार नजदीक है, लेकिन सड़क खुदी होने के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है, जिससे उनके व्यापार पर असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सुलह से इनकार पर खूनी हमला: महिलाओं समेत पूरे परिवार पर लाठी-हंसिया से वार, वीडियो वायरल; आरोपी फरार...Video

 

अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के विकास कार्यों की निगरानी को लेकर हारून वारसी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी है और समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा।

 

शिकायत करने पर व्यापारियों को कथित धमकी का आरोप

कुछ व्यापारियों का आरोप है कि जब उन्होंने नाला निर्माण की धीमी गति और सड़क पर पड़े मलबे को लेकर शिकायत की, तो उन्हें ठेकेदारों के माध्यम से काम बंद करवाने की चेतावनी दी गई।

व्यापारियों का कहना है कि इससे उनके व्यापार पर भी दबाव बनाया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।

 

जिलाधिकारी से की गई शिकायत

कस्बा वासियों ने इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी बाराबंकी से करते हुए मांग की है कि ईद से पहले नाला निर्माण कार्य पूरा कराया जाए और सड़क पर पड़ा मलबा हटाया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।

 

25 मार्च तक पूरा होगा निर्माण – अधिशासी अधिकारी

इस मामले पर संध्या मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवा ने कहा कि नाला निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 25 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: आंगनवाड़ी–आशा की दबंगई, महीनों से नहीं बांटा बच्चों का राशन, पूछने पर ग्रामीण को पीटा, एसडीएम ने जांच का दिया आश्वासन

उन्होंने बताया कि एक नाले के निर्माण के लिए लगभग तीन महीने का समय दिया जाता है। जहां-जहां नाला बनने के बाद भी सड़क पर पानी बहने की समस्या आ रही है, वहां जांच कर समाधान कराया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2680
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई