Barabanki

Barabanki: खेलते-खेलते गायब हुई 13 साल की किशोरी, अपहरण की आशंका; बदमाश वीडियो कॉल कर दे रहे धमकी

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची घर के सामने खेलते समय अचानक लापता हो गई।

परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप है कि बदमाश वीडियो कॉल कर मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बच्ची की तलाश में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 मार्च 2026

जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कस्बा के पूरे मितई वार्ड से एक 13 वर्षीय बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

शाम 5 बजे घर के सामने खेलते समय गायब हुई बच्ची

पीड़ित परिवार के अनुसार, उक्त वार्ड निवासी पत्रकार नृपेंद्र तिवारी की 13 वर्षीय बेटी गुनगुन 13 मार्च की शाम करीब 5 बजे घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खेत की नाली में मिली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश, गले पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कहीं भी पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया।

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। उनका आरोप है कि कुछ अज्ञात बदमाश फोन पर वीडियो कॉल कर उन्हें धमकी दे रहे हैं।

मुकदमा वापस लेने के लिए दी जा रही धमकी

परिवार के अनुसार बदमाश वीडियो कॉल कर यह कह रहे हैं कि थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस ले लिया जाए, अन्यथा इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। इन धमकियों के कारण परिवार के लोग काफी भयभीत और तनाव में हैं।

यह भी पढ़ें  UP News: वर्दी की आड़ में नशे का काला खेल - चरस और गांजा तस्करों से सांठगांठ कर बनाई 100 करोड़ की संपत्ति; 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच जारी

इस मामले में अभिमन्यु मल्ल, प्रभारी निरीक्षक, हैदरगढ़ कोतवाली ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस का दावा – जल्द होगी सकुशल बरामदगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: तेरहवीं भोज से लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; सुलह से इंकार बना हमले की वजह

पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1699
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई