Barabanki

Barabanki: दो सांडों की लड़ाई का खौफनाक अंजाम, नाले के पाइप में फंसकर एक सांड की मौत; जेसीबी की मदद से निकाला गया शव

SHARE:

Barabanki: रसौली कस्बे में खातीर तालाब के पास दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड नाले के पाइप में फंस गया और उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में जेसीबी से पाइप तोड़कर शव को बाहर निकाला गया और पंचायत भूमि में दफनाया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रसौली कस्बे में खातीर तालाब के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो सांड आपस में भिड़ गए। लड़ाई के दौरान एक सांड पास ही बने नाले में गिर गया और नाले के गहरे पाइप में फंस गया।

ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन पाइप गहरा होने के कारण सांड को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका और अंततः उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भीषण अग्निकांड: आधी रात आग की लपटों में उजड़ गए कई आशियाने, बच्चों की किताबों से लेकर गरीबों की जमापूंजी तक राख

ग्राम प्रधान और पुलिस ने शुरू कराया बचाव अभियान

फायर ब्रिगेड ने भी किया प्रयास

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सांड को निकालने का प्रयास शुरू किया।फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी देर तक मशक्कत की, लेकिन पाइप में गहराई से फंसे होने के कारण सांड को निकालना संभव नहीं हो पाया।

जेसीबी की मदद से निकाला गया शव

पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया सांड

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो अस्पतालों के बेसमेंट सील, झोलाछाप क्लीनिकों पर भी चला चाबुक

जेसीबी की मदद से नाले के पाइप को तोड़ा गया, जिसके बाद काफी प्रयास के बाद सांड के शव को बाहर निकाला जा सका।

ग्राम पंचायत की जमीन में दफनाया गया शव

सांड के शव को ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी की देखरेख में ग्राम पंचायत की जमीन में गड्ढा खोदकर दफनाया गया।

Barabanki: दो सांडों की लड़ाई का खौफनाक अंजाम, नाले के पाइप में फंसकर एक सांड की मौत; जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
फ़ोटो: नाले में फंसा सांड का शव

 

इस दौरान शव को सुरक्षित तरीके से दफनाने के लिए गड्ढे में करीब दस बोरी नमक भी डाला गया।

ग्राम प्रधान की इस पहल और पशु के प्रति संवेदनशीलता को देखकर ग्रामीणों ने उनकी सराहना की और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 41 दिन बाद घर लौटे शिक्षक के उड़े होश, किराए के मकान से ₹7 लाख की नकदी और ₹25 लाख के जेवर चोरी; चोरों ने बेटी का गुल्लक तक नहीं छोड़ा

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई