Barabanki

Barabanki: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चार साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल

SHARE:

Barabanki: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चा कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था और बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था।

मौत की खबर मिलते ही पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में उस समय बेहद मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब एक चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता और दादा फूट-फूटकर रोने लगे। यह दृश्य देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं और पूरे परिसर में शोक का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में आंधी के बाद अंधेरे में डूबा गाँव: 7 पोल गिरे, ट्रांसफॉर्मर धराशायी, दो दिन से आपूर्ति ठप; बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप 

कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था बच्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के पखरपुर क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश पाठक का चार वर्षीय बेटा अंशुमान पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था।

परिजन उसका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन बच्चे की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था।

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत

एम्बुलेंस चालक ने बाराबंकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया

बताया जा रहा है कि जब बच्चे का बुखार ज्यादा बढ़ गया और उसकी हालत गंभीर होने लगी, तो डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki Car Fire News – चलते-चलते कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर खाक

परिजन बच्चे को लेकर एंबुलेंस से लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए एंबुलेंस चालक ने बच्चे को बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाना उचित समझा।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ट्रामा सेंटर पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Barabanki: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चार साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल

मौके पर मौजूद लोग भी परिवार को सांत्वना देते नजर आए और अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

यह भी पढ़ें  Barabanki Murder Case – 18 वर्षीय युवक की हत्या, नाले में मिला शव, इलाके में सनसनी

यह भी देखें 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9251
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई