Barabanki

Barabanki: सूने पड़े घर पर बेख़ौफ़ चोरों का धावा, लाखों की नगदी व जेवर पर किया हाथ साफ; शादी समारोह में गया था परिवार

SHARE:

Barabanki: रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव में सूने घर में चोरी।

20 ग्राम सोने की चेन और 25 हजार नकदी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर।

पीआरबी 112 को सूचना, पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के कीमती जेवरात और नगदी पार कर दी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

 

शादी समारोह में गया था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बुढ़वल निवासी संतोष कुमार मिश्रा किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए टिकैत नगर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूना घर देख वारदात को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बोजा गांव में जातिसूचक टिप्पणी पर बवाल - मारपीट में कई घायल, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप; एसपी से न्याय की गुहार 

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी गोदरेज अलमारी को तोड़ डाला।

20 ग्राम सोने की चेन और 25 हजार नकदी चोरी

बिखरा मिला सामान, टूटा ताला देख उड़े होश

पीड़ित के अनुसार, अलमारी में रखी करीब 20 ग्राम सोने की चेन और लगभग 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए।

जब परिवार शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अयोध्या पुलिस पर युवक को अगवा कर थर्ड डिग्री टार्चर व अवैध वसूली का आरोप, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

यूपी 112 को दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना तुरंत पीआरबी 112 को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने थाना रामनगर पुलिस को अवगत कराया।

सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में बढ़ी चिंता

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

रिपोर्ट – आसिफ हुसैन

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: प्रशासनिक टीम के जाते ही दबंगों का हमला, पिता-पुत्र लहूलुहान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22783
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई