Barabanki

Barabanki: लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस को बेख़ौफ़ चोरों ने बनाया निशाना, ₹3 लाख से अधिक की नकदी और लाखों का सामान चोरी; घटना से इलाक़े में फैली दहशत

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़ में शटर तोड़कर घुसे चोर, सीसीटीवी DVR भी ले गए; पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में लोड शेयर डिलीवरी लिमिटेड कंपनी के कार्यालय से 3 लाख से अधिक नकदी और लाखों का सामान चोरी। चोर शटर तोड़कर घुसे, सीसीटीवी DVR भी ले गए। पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित लोड शेयर डिलीवरी लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कार्यालय का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 3 लाख रुपए से अधिक की नकदी के साथ-साथ लाखों रुपए कीमत के पार्सल व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  योगी कैबिनेट का विस्तार: राजभवन में 8 मंत्रियों ने ली शपथ, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

 

शटर तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, कंपनी के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार साहू जब सुबह कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने शटर टूटा हुआ पाया। शटर के पास ही एक बल्ली का टुकड़ा पड़ा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसी की मदद से चोरों ने शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

Barabanki: लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस को बेख़ौफ़ चोरों ने बनाया निशाना, ₹3 लाख से अधिक की नकदी और लाखों का सामान चोरी; घटना से इलाक़े में फैली दहशत

CCTV कैमरे का DVR भी उखाड़ लें गए चोर

अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कैश लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें रखी लगभग 3 लाख रूपये से अधिक की नकदी गायब थी। इसके अलावा, चोर जाते समय कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना से जुड़े अहम साक्ष्य नष्ट हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: CCTV में कैद चोर, फिर भी पुलिस के हाथ खाली! नगर कोतवाली क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत, हाईटेक पुलिसिंग पर उठे सवाल

कंपनी द्वारा शिपमेंट मिलान किए जाने पर यह भी सामने आया कि लाखों रुपए कीमत के कई पार्सल पैकेट भी चोरी हो चुके हैं। इस घटना से कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Barabanki: लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस को बेख़ौफ़ चोरों ने बनाया निशाना, ₹3 लाख से अधिक की नकदी और लाखों का सामान चोरी; घटना से इलाक़े में फैली दहशत

मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित शाखा प्रबंधक की तहरीर पर हैदरगढ़ कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना के खुलासे का दावा किया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22986
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?