Barabanki

Barabanki News: अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल-मायके पक्ष की महिलाओं के बीच भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट; पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

SHARE:

Barabanki News:

सुबेहा थाना क्षेत्र में युवती के अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल और मायके पक्ष की महिलाओं में मारपीट हो गई। दहेज उत्पीड़न के आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी का पुरवा गांव में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहिता के अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल और मायके पक्ष की महिलाएं आपस में भिड़ गई। महिलाओं के बीच चल रही कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डे अध्यक्ष, सैदुर्रहमान मालिक को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Barabanki News: अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल-मायके पक्ष की महिलाओं के बीच भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट; पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

दहेज उत्पीड़न के आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबेहा थाना क्षेत्र के चौधरी पुरवा वार्ड सराय चंदेल गांव निवासी सहज राम की बेटी सुनीता की शादी करीब छह महीने पहले इसी थाना क्षेत्र के लालू का पुरवा मजरे हुसैनाबाद गांव निवासी सूरज पुत्र रामदुलारे से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुनीता को दहेज में सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

बताया गया कि दिसम्बर माह में दामाद सूरज किसी काम के सिलसिले में अहमदाबाद चला गया था। इसके बाद फोन पर भी विवाद होने की बात सामने आई है।

Barabanki News: अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल-मायके पक्ष की महिलाओं के बीच भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट; पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा
फाइल फ़ोटो: सुनीता

 

मौत के बाद बढ़ा तनाव

31 जनवरी 2026 की शाम परिजनों को सूचना मिली कि सुनीता ने फांसी लगाकर ली है और उसे इलाज के लिए अमेठी जनपद के शुकुलबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम के बाद जब शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी मौत के कारणों को लेकर ससुराल और मायके पक्ष की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लापरवाही! समय पर वितरित न होने के चलते एक्सपायर हो गई लाखों रुपए कीमत की दवाएं, अधिकारी बोले.. "जांच के बाद होगी कार्रवाई"

Barabanki News: अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल-मायके पक्ष की महिलाओं के बीच भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट; पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

पुलिस का बयान

प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अंतिम संस्कार के दौरान महिलाओं के बीच विवाद हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया है। ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  डीडीए ने बायो पार्क के लिए चिह्नित जमीन पर बने सैनिक फार्म बंगले को तोड़ दिया

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

776
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई