Barabanki

Barabanki: शहर के बीचों-बीच मोबाइल शॉप का ताला काटकर लाखों की चोरी, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात 

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में मोबाइल शॉप का ताला काटकर लाखों रुपये के मोबाइल चोरी। CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी शहर के बीचों-बीच स्थित एक मोबाइल शॉप में देर रात हुई चोरी की सनसनीखेज घटना से इलाक़े में हड़कंप मच गया। बेख़ौफ़ चोर ने ग्राइंडर (कटर मशीन) की मदद से दुकान के शटर का ताला काटा और भीतर घुसकर लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। यह पूरी वारदात आसपास की दुकानो में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

 

शहर के मुंशीगंज स्थित लिमरा प्लाज़ा का मामला

मामला नगर कोतवाली की जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुंशीगंज स्थित लिमरा प्लाज़ा का है, जहां अरकम मोबाइल शॉप संचालित है। बीती रात अज्ञात चोर ने शटर का ताला काटकर दुकान में प्रवेश किया और अंदर रखे मोबाइल फोन्स को एक बोरे में भरकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 2027 से पहले सपा को बड़ा झटका, साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हुए पूर्व चेयरमैन हफ़ीज़ भारती, लगाए गंभीर आरोप

 

ग्राइंडर मौके पर ही छोड़ गया चोर

सोमवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पहुंचा, तो शटर का ताला कटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जा कर देखा तो दुकान में रखें सारे मोबाइल फोन गायब थे। पास में ही ग्राइंडर भी पड़ा हुआ था जिससे ताला काटा गया था। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, जिला अस्पताल चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन के साथ जांच शुरू की।

Barabanki: शहर के बीचों-बीच मोबाइल शॉप का ताला काटकर लाखों की चोरी, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात 

सीसीटीवी में क़ैद हुई वारदात

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की तो एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के चोर की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दी, जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ओवरटेक करते बाइक फिसलने से दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौत

Barabanki: शहर के बीचों-बीच मोबाइल शॉप का ताला काटकर लाखों की चोरी, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात 

लेडी डॉक्टर बंगला परिसर में मिले चोरी मोबाइल फोन

इसी बीच सूचना मिली कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित लेडी डॉक्टर बंगला परिसर की झाड़ियों में एक बोरी पड़ी है, जिसमें चोरी किए गए कुछ मोबाइल फोन मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को कब्जे में ले लिया और बरामद मोबाइलों की गिनती व मिलान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Barabanki: शहर के बीचों-बीच मोबाइल शॉप का ताला काटकर लाखों की चोरी, CCTV में क़ैद हुई पूरी वारदात 

दुकानदारों में भय और नाराजगी 

शहर के व्यस्ततम इलाके में हुई इस दुस्साहसिक चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में भय और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि रात में नियमित गश्त होती तो इतनी बड़ी वारदात को रोका जा सकता था। घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई