Barabanki

Lucknow: ऑनलाइन गेमिंग से चढ़ा 40 लाख का कर्ज, डिजिटल लोन ऐप्स से मिली ‘खौफनाक’ धमकियां, और फिर….

SHARE:

Lucknow:

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लोन के दबाव में रचे गए झूठे अपहरण का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। 40 लाख रुपये के कर्ज, साइबर धमकियों और मानसिक तनाव से जुड़ा पूरा मामला पढ़ें।

Lucknow

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लोन ऐप्स के खतरनाक दुष्परिणामों का एक गंभीर मामला राजधानी लखनऊ में सामने आया है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना कृष्णानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 72 घंटे के भीतर गुमशुदा व्यक्ति रजनीश कुमार को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

ऑनलाइन गेमिंग का शिकार था युवक

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा रजनीश कुमार विद्युत विभाग में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से लगातार ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार था। वह नियमित रूप से Blocky Blast Puzzle, Subway Surfers, Snap Style Dress Up, Vortella Dress Up, Plonky सहित कई मोबाइल गेम्स खेलता था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: छात्राओं ने राखी बांधी तो DM ने निभाया भाई का फर्ज! दिए उपहार, बोले- ‘आप पढ़ाई करो, बाकी चिंता मेरी’”

 

डिजिटल लोन ऐप्स से मिली ‘खौफनाक’ धमकी

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान रजनीश कुमार ने विभिन्न डिजिटल लोन ऐप्स के माध्यम से लगभग 40 लाख रुपए तक का कर्ज ले लिया। कर्ज की अदायगी न कर पाने की स्थिति में उसे लगातार कॉल कर मानसिक दबाव बनाया गया और निजी फ़ोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियां दी जाने लगी। इस अत्यधिक मानसिक तनाव और बेइज्जती के भय के कारण उसने खुद के अपहरण की झूठी सूचना देकर घर छोड़ दिया और दिल्ली होते हुए बरेली पहुंच गया।

 

जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस 

मामले की जानकारी मिलते ही कृष्णानगर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित कर करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस कर उसे जनपद बरेली से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 26 जनवरी को 'कल्पना स्टोर' के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होगे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
Lucknow: ऑनलाइन गेमिंग से चढ़ा 40 लाख का कर्ज, डिजिटल लोन ऐप्स से मिली 'खौफनाक' धमकियां, और फिर....
फ़ोटो: कृष्णानगर थाने में रजनीश कुमार
परिजनों ने ली राहत की सांस 

पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए न केवल रजनीश कुमार को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपूर्द किया, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लोन ऐप्स के दुष्परिणामों को लेकर उसकी काउंसलिंग भी कराई। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के बाद रजनीश के परिजन न सिर्फ राहत की सांस ले रहे हैं, बल्कि पुलिस विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे हैं।

 

समाज के लिए गंभीर चेतावनी

यह मामला समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि अनियंत्रित ढंग से ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लोन ऐप्स का प्रयोग किस प्रकार व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक संकट में डाल सकता है। यह प्रकरण यह भी दर्शाता है कि पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन में कार्यरत टीमें कठिन परिस्थितियों में भी तकनीकी दक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनहित में कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जमीन कब्जा विवाद गरमाया: आत्मदाह की चेतावनी देकर लखनऊ कूच पर निकला दिव्यांग, प्रशासन ने रास्ते में रोककर दिया आश्वासन 

 

पुलिस की आम नागरिकों से अपील

इस घटना के बाद कृष्णानगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लोन ऐप्स के इस्तेमाल में सतर्कता बरते और किसी प्रकार के साइबर अपराध, मानसिक दबाव या धमकी की स्थिति में तुंरत पुलिस से संपर्क करें।

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?