Barabanki

Barabanki: पुलिस-राजस्व टीम की मौजूदगी में बना खड़ंजा, टीम के जाते ही दबंगों ने उखाड़ डाला; ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का मामला। पुलिस-राजस्व टीम की मौजूदगी में बनवाया गया सरकारी खड़ंजा टीम के जाते ही दबंगों ने उखाड़ दिया। ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नईमाबाद मजरे काजी बेहटा में दबंगई और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला हैरतअंगेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत द्वारा पुलिस, राजस्व और विकास विभाग की संयुक्त टीम की उपस्थिति में बनवाए गए सरकारी खड़ंजे को दबंगों ने टीम के वापस लौटते ही गुंडागर्दी के बल पर उखाड़ दिया। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

 

वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत निधि से बना था खड़ंजा

जानकारी के अनुसार, ग्राम नईमाबाद में वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक उपयोग के लिए आबादी की भूमि पर करीब 10 फुट चौड़ा खड़ंजा लगवाया गया था। वर्तमान ग्राम प्रधान उमेश चंद्र वर्मा द्वारा जलनिकासी की समस्या को देखते हुए उसी खड़ंजे के किनारे नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मदरसा VRS घोटाला उजागर, नियमावली में प्रावधान न होने के बावजूद बांटे गए वीआरएस; नई भर्तियों के लिए रची गई साजिश - अब लटकी कार्रवाई की तलवार

 

सरकारी खड़ंजा खोदकर दबंगों ने किया कब्जा

आरोप है कि गांव के ही रज्जू लाल, उनकी पत्नी रजनी देवी और दामाद कुलदीप कुमार ने दबंगई दिखाते हुए नाली निर्माण कार्य को जबरन रुकवा दिया और लगभग 2 फुट खड़ंजा खोदकर वहां चैंबर बनवा दिया, जिससे गांव का सार्वजनिक रास्ता संकरा हो गया। इस कार्रवाई से गांव ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

संयुक्त टीम की मौजूदगी में हुई मरम्मत 

मामले को लेकर गांव के राकेश कुमार, बनवारी लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले की शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को पुलिस, राजस्व और विकास विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और स्थलीय व अभिलेखीय जांच की। जांच में ग्रामीणों के आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने रज्जू द्वारा बनवाए गए चैंबर को हटवाया और सामने खड़े होकर उखाड़े गए खड़ंजे की मरम्मत कराई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शहर में दिन दहाड़े लूट की वारदात, CBSE बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से लौट रही टीचर अज्ञात महिलाओं का बनी शिकार
Barabanki: पुलिस-राजस्व टीम की मौजूदगी में बना खड़ंजा, टीम के जाते ही दबंगों ने उखाड़ डाला; ग्रामीणों में गहरा आक्रोश
फ़ोटो: खड़ंजे की मरम्मत कराती संयुक्त टीम
टीम के हटते ही फिर उखाड़ दिया 

संयुक्त टीम ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर मामला शांत कराया और इसके बाद टीम गांव से वापस लौट गई। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि टीम के गांव से बाहर निकलते ही रज्जू लाल, उसकी पत्नी रजनी देवी और दामाद ने फिर से दबंगई दिखाते हुए सरकारी खड़ंजे को दोबारा उखाड़ दिया, जिससे स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई।

Barabanki: पुलिस-राजस्व टीम की मौजूदगी में बना खड़ंजा, टीम के जाते ही दबंगों ने उखाड़ डाला; ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

सख्त कार्रवाई की मांग 

घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने अब फतेहपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उखाड़े गए खड़ंजे को पुनः बनवाने और सार्वजनिक रास्ते को सुरक्षित कराने की मांग भी उठाई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki Fire: 33KV लाइन में कौवे के टकराने से लगी आग, 70 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; मचा हाहाकार 

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई