Barabanki

Barabanki: कब्जाधारियों के भारी विरोध के बीच सरकारी भूमि पर किए अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पुलिस बल को दिखानी पड़ी सख्ती

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम गगियापुर में खलिहान की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई घंटे हंगामा चला, पुलिस और राजस्व टीम की सख्ती से भूमि खाली कराई गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम गगियापुर में खलिहान की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष गुलजार हुसैन की शिकायत पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

 

कब्जाधारियों के जमकर किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही खलिहान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई, कब्जाधारियों ने इसका विरोध करते हुए जेसीबी के सामने खड़े होकर और कर्मचारियों से बहस कर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इस कारण मौके पर कई घंटों तक हंगामा चलता रहा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पुलिस की छापेमारी के दौरान गोमती नदी में कूदे दो जुआरी: एक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

पुलिस बल को करनी पड़ी सख्ती 

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को हटाया और हालात नियंत्रित किए। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया और खलिहान की सरकारी ज़मीन को पूरी तरह खाली करा लिया।

 

बड़ी संख्या में ग्रामीणों की रही उपस्थिति

इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल विनीत कुमार रावत और लेखपाल आशुतोष वर्मा भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। मौके पर किसान नेता गुलजार हुसैन, राममिलन, नरेन्द्र, अवधेश रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की खिलाफ आगे भी इसी तरह सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: बंपर पर लटके युवक को लेकर हाईवे पर 2 KM तक दौड़ता रहा डीसीएम वाहन, सीसीटीवी में क़ैद हुई रौंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें 

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़—2 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?