Barabanki

Barabanki: दर्दनाक हादसा! मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लगाई आग में जलकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में 70 वर्षीय बुजुर्ग की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। रौनी गांव के पास पतवार काट रहे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बुजुर्ग ने पतवार में आग लगा दी, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कब्जाधारियों के भारी विरोध के बीच सरकारी भूमि पर किए अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पुलिस बल को दिखानी पड़ी सख्ती

 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के गौतवन पुरवा मजरे रौनी निवासी राम अवतार (70 वर्ष) पुत्र रामहरख मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के किनारे पतवार काट रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया।

 

मधुमक्खियों से बचने के लिए लगाई आग, बन गई मौत की वजह

बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए बुजुर्ग ने आसपास की पतवार में आग लगा दी और एक झाड़ी में छिपने का प्रयास किया। हालांकि आग तेज़ी से फैल गई और मधुमक्खियों के झुंड से घिरे होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वह बुरी तरह झुलस गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में अतिक्रमण हटाने की मांग करना किसान नेता को पड़ा भारी! 'बेलगाम सिस्टम' ने शिकायतकर्ता को ही थमा दिया ₹1.68 लाख का नोटिस, मचा हडकंप
फाइल फ़ोटो – मृतक राम अवतार
मदद पहुंचने से पहले हो गई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग की झुलसकर मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की।

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए बुजुर्ग ने स्वयं पतवार में आग लगाई थी। मधुमक्खियों के झुंड से चारों ओर से घिरे होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और आग की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने के लिए डीएम का एक्शन, तीन प्रमुख फिलिंग स्टेशनों पर छापा; डिलीवरी की हुई सघन जांच

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई