Barabanki

Barabanki: बाग में फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवती का शव, परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती का शव आम की बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अपहरण, गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब करीमपुर गांव से करीब 400 मीटर दूर आम की बाग में एक 20 वर्षीय युवती का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

 

परिजनों ने लगाया अपहरण, गैंगरेप और हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 31 तारीख की रात पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने युवती का अपहरण किया और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को गांव से दूर आम की बाग में पेड़ पर लटका दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल-मायके पक्ष की महिलाओं के बीच भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट; पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

परिजनों ने इस मामले में पवन सिंह पुत्र जगदीश सिंह, विनय सिंह, अक्षय प्रताप सिंह पुत्र पवन सिंह, राहुल पुत्र लाला, दिनेश पुत्र सियाराम, बाबूलाल और मुलायम को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी है।

 

रात भर की गई तलाश, सुबह मिला शव

परिजनों के अनुसार युवती के लापता होने की जानकारी होने पर उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने आम की बाग में शव लटका देखा, जिसके बाद युवती की शिनाख्त हुई और परिजनों को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— "पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे टकरा रहे हैं"

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर घुंघटेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

 

तय थी शादी की तारीख, परिजनों में कोहराम

परिजनों ने बताया कि युवती की शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी, जिससे घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ घुंघटेर थाने में नामजद तहरीर दी है।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलटी तेज़ रफ़्तार कार, बेगमगंज निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9683
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई