Barabanki

Barabanki: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर बारा गांव के निकट उस समय हुआ, जब तेज़ रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

 

दुकान बंद कर हैदरगढ़ जा रहा था युवक

मृतक की पहचान अंकित पुत्र रमेश कुमार वर्मा (32 वर्ष) निवासी अलमापुर मजरे तेजवापुर, थाना लोनी कटरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकित कीटनाशक और खाद की दुकान चलाता था और बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान बंद कर अपनी बाइक से हैदरगढ़ की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ‘तिलक, तराजू और तलवार...’ के नारों से गूंजा रामनगर, सवर्ण समाज की जनजागरण पदयात्रा; आरक्षण में बदलाव और SC-ST एक्ट में संशोधन की मांग
नीरज होटल के सामने हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब युवक लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर बारा गांव स्थित नीरज होटल के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंकित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सपा नेता की बर्बर पिटाई मामले में करणी सेना के महामंत्री समेत 5 पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस-प्रशासन को लगाई लताड़, बोले- "भुगतना पड़ेगा खामियाजा" 

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृत्यु की सूचना मिलते ही लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे पुलिस दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

हादसे में अंकित की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया, वही स्थानीय लोग भी हाईवे पर तेज़ रफ़्तार वाहनों और सुरक्षा व्यवस्था में खामियों को लेकर नाराज़गी जता रहे है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जन आरोग्य मेले की खुली पोल: कहीं डॉक्टर नदारद तो कहीं लैब टेक्नीशियन गायब, मरीज करते रहे इंतजार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?