Barabanki

Barabanki: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे क्रूर अत्याचारों के विरोध में फूंका बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के हैदरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंककर जताया बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे क्रूर अत्याचारों का विरोध

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे क्रूर अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की हैदरगढ़ इकाई द्वारा आज मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे रामेश्वरम शिवाला से नगर के मुख्य चौराहे तक जुलूस निकाला गया।

बंगलादेश विरोधी नारेबाजी के साथ हैदरगढ़ मुख्य चौराहे पर पहुंचे लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मो0 यूनुस का पुतला दहन कर हिंदू समाज पर अत्याचार करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, मोहम्मद यूनुस मुर्दाबाद, बंगलादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख़्त हुए डीम शशांक त्रिपाठी, कई अधिकारियों का रोका वेतन, मची खलबली

विश्व हिंदू परिषद हैदरगढ़ इकाई के अध्यक्ष हरि भाई के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े देव शंकर शुक्ला, इंदू श्रीवास्तव, गणेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा माता-पिता धाम के सर्वेसर्वा पंकज मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम भीख त्रिवेदी, विजय हिंदुस्तानी, व्यापारी नेता जनार्दन शुक्ला, योगेश द्विवेदी, शिक्षक नेता विवेक गुप्ता, विकास पांडे विक्की, सोनू द्विवेदी, भाजपा नेता गौरी शंकर पांडे, राहुल दीक्षित, पूर्व बूथ अध्यक्ष नीलू मिश्रा, सभासद हरिराम, शिव वर्मा, हनुमान विश्वकर्मा, महेश नारायण अग्रवाल, नागेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शहर के प्रतिष्ठित टेंट और किराना व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: संपत्ति के लिए भाई बना कसाई, पटरे से पीट-पीटकर ले ली सगे भाई की जान

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki में तेज़ रफ़्तार का कहर: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई