Barabanki

Barabanki:  विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह और आरती रावत ने किया शुभारंभ 

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ विधानसभा अंतर्गत बीजापुर खेल मैदान पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हैदरगढ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह और सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत की उपस्थिति रही।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

हैदरगढ़ विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बीजापुर खेल मैदान पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हैदरगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह और ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की निश्छल आँखों में ही भारत का भविष्य दिखाई देता है और उनकी मासूम मुस्कान हमें उनके कल को बेहतर, सुरक्षित और सुनहरा बनाने का संकल्प याद दिलाती है। रामदेव सिंह ने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ी ही भारत का वास्तविक भविष्य है। सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, SIR के प्रति लोगों को किया जागरूक

वही ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने कहा कि बच्चों के सपनों और उम्मीदों को पंख देना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शिक्षा और कौशल विकास के अवसर बढ़ाकर ही भविष्य की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा और उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बीएसए के औचक निरीक्षण में 10 स्कूलों में कम मिली छात्र उपस्थिति, शिक्षक भी मिले नदारद; जारी हुई नोटिस

इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष कोठी तीरथ राम वर्मा, खंड विकास अधिकारी हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज पूजा सिंह, प्रियंका सिंह, प्रधान गौतम पाठक, महादेव पाठक सहित बच्चों के अभिभावक और कई बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में दबंगों ने दलित किसान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, जिला अस्पताल में मौत जिन्दगी के बीच झूल रहा पीड़ित

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: तेज़ रफ़्तार रोडवेज़ बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे; युवक की हालत गंभीर
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई