Barabanki

Barabanki: लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में दबंगों ने दलित किसान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, जिला अस्पताल में मौत जिन्दगी के बीच झूल रहा पीड़ित

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के रामनगर इलाके में दबंगई और जातीय उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। लेखपाल की मौजूदगी में दबंगों ने अनुसूचित जाति की महिला किसान की खड़ी फसल ट्रैक्टर से जुतवा दी। विरोध कर रहे महिला के पति पर ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या का भी प्रयास किया गया। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से 

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले की रामनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर खरगी में दबंगई और जातीय उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि लेखपाल की मौजूदगी में दबंगों ने अनुसूचित जाति की महिला किसान की खड़ी फसल ट्रैक्टर से जुतवा दी। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के पति पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

 

पीड़ित कुसुम पत्नी मन्नूलाल, निवासी ग्राम रामपुर खरगी (थाना व तहसील रामनगर) अनुसूचित जाति से है। पीड़िता के अनुसार गांव की लगभग 40 बीघा ज़मीन पर वर्षों से कई परिवार खेती कर जीवनयापन करते आ रहे है। इसी भूमि के एक हिस्से में गांव के ही चंद्रपाल यादव ने तालाब खुदवा रखा है, जबकि शेष भूमि पर पीड़िता समेत अन्य ग्रामीणों की पुश्तैनी खेती चली आ रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच अनिवार्य, असुरक्षित वाहनों पर रोक के आदेश

पीड़िता ने बताया कि उनकी करीब 5 बीघा ज़मीन पर गेहूं और सरसों की फसल खड़ी थी। 25 दिसम्बर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे चंद्रपाल यादव, उनका पुत्र नरेंद्र यादव, सुरेश वर्मा मास्टर जगत नारायण वर्मा और संदीप वर्मा दो ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ हल्का लेखपाल राजेन्द्र यादव और कानूनगो भी मौजूद थें।

पीड़िता का कहना है कि लेखपाल और कानूनगो ने नाप-जोख के बाद दबंगों से कहा कि खड़ी फसल को तुरंत जोतकर नष्ट कर दिया जाए। पीड़िता के पति मन्नू लाल और ग्रामीणों ने फसल कटने के बाद नाप कराने की बात कही, लेकिन लेखपाल ने कथित तौर पर कहा कि चंद्रपाल यादव उनका करीबी रिश्तेदार है और आज फसल जुतवा कर ही दम लेंगे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, SIR के प्रति लोगों को किया जागरूक

आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने मन्नू लाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे पहले रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ितों का आरोप है कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके कुछ देर बाद दबंग दोबारा ट्रैक्टर लेकर आए और पीड़िता तथा अन्य ग्रामीणों की फसल पूरी तरह जोत कर नष्ट कर दी, जिससे करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना का वीडियो मौजूद है, इसके बावजूद अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि घायल किसान का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। वही दूसरी तरफ इस घटना के प्रशासनिक निष्क्रियता और दलित उत्पीड़न पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नहर से बरामद हुआ घर से ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1636
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?