Barabanki

Barabanki: महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार; पांच लोग गंभीर रूप से घायल

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा। महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महमूदाबाद–लखनऊ मार्ग पर रीवा सींवा के पास तेज रफ़्तार कार नंबर UP 32 NM 4937 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इमरान, सचिन कुमार, लक्ष्मण सिंह रावत, धीरेंद्र कुमार निगम और पद्मेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिजली बचाने की नसीहत पर बवाल! नाजिर और तहसीलदार के पेशकार के बीच मारपीट, कर्मचारियों में मची हलचल
Barabanki: महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार; पांच लोग गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही मौके कर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड्डूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थित बताई जा रही है, हालांकि सभी को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। क्षतिग्रस्त कार सड़क बीचोबीच फंसी होने के चलते यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया।

यह भी पढ़ें  Barabanki Fire: 33KV लाइन में कौवे के टकराने से लगी आग, 70 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; मचा हाहाकार 

 

दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ़्तार को वाहन के अनियंत्रित होने और हादसे का कारण माना जा रहा है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: मधुबन लॉज में सनसनीखेज वारदात, वीडियो कॉल पर परिजनों से बात करते युवक ने दी जान

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: डेढ़ महीने तक जिंदगी से जंग के बाद युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर बर्बर पिटाई का लगाया आरोप; सरकार से इंसाफ की मांग
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22882
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई