जिससे करना थी शादी, 6 महीने में ‘सौतेली मां’ बनकर घर आ गई वो गर्लफ्रैंड, सदमे में चला गया बेटा पर बाप पर नही पड़ा कोई फर्क!

 


पड़ोसी देश चीन से एक ऐसा हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं। दरअसल अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 141 करोड़ की रिश्वत खाने और 3887 करोड़ के अवैध लोन बांटने के चार्ज में मौत की सज़ा पा चुके बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन लियु लियांगे की ऐसी कहानी मीडिया में सामने आई है, जिसे सुनने वाले दंग हो गए हैं।फिलहाल लियु लियांगे की मौत की सज़ा को दो साल के लिए निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़े :  Barabanki: ऊटी में बनारस वाले मिश्रा जी से मिला बाराबंकी का ये लड़का, पहली मुलाकात में बना लिया अपना मुरीद… देखे वीडियो

चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में लियु लियानगे ने चौथी शादी की थी, जिसके कुछ वक्त बाद ही वो भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े गए। इस शादी की कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल लियु के बेटे को एक लड़की पसंद थी, जिससे वो शादी करना चाहता था। जब गर्लफ्रैंड को अपने पिता से मिलाने के लिए वो उसे घर लाया, तो रंगीन मिज़ाज लियु का दिल बेटे की ही गर्लफ्रैंड पर आ गया। ऐसे में लियु ने अपने बेटे का ब्रेक अप ये कहकर उस लड़की से करा दिया कि वो उसके लायक नहीं है। उसका फैमिली बैकग्राउंड अच्छा नहीं है और वो पैसे के लिए उसके पीछे पड़ी है। न चाहते हुए भी बेटे ने गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया। इतना ही नहीं लियु ने बेटे का रिश्ता अपने दोस्त की बेटी से करवा दिया, ताकि वो कहानी से ही बाहर चला जाए।
06 महीने में बेटे की एक्स को बना लिया बीवी
इसके बाद लियु ने अपने पावर का इस्तेमाल कर बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड का पता लगवा लिया और उसे महंगे-महंगे तोहफे भेजने लगा। जिसके चलते लड़की जल्द ही इम्प्रेस हो गयी और उसने लियु का प्रपोज़ल एक्सेप्ट कर लिया। बेटे के ब्रेक अप के 6 महीने बाद ही लियु ने बेटे की एक्स गर्लफ्रैंड से शादी कर ली। जब लियु के बेटे ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को सौतेली मां बने हुए देखा, तो वो इतने गहरे सदमे में चला गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। हालांकि लियु की ये चौथी शादी थी और उसने हर शादी अपने से छोटी लड़की से की थी। हालांकि ये अलग बात है कि इस बार वो अपनी शादीशुदा लाइफ ज्यादा दिनों तक एंजॉय नहीं कर पाया, क्योंकि उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और नवंबर 2023 में उसे मौत की सज़ा सुना दी गई।

यह भी पढ़े :  Barabanki: लड़कीबाज़ी को लेकर दो गुटों में ख़ूनी संघर्ष, चली गोली, कई युवक घायल, 02 की हालत गंभीर, मौक़े से तमंचा बरामद….देखे वीडियो

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंदिरा डैम के पास मिला शव, गुप्तांग कटा - शरीर पर भी गहरे घाव मौजूद, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा

यह भी पढ़े :  Barabanki: कुर्क की जाएगी शातिर तस्कर शारिफ की 05 करोड़ 20 लाख की संपत्ति

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!